News Express

अमेरिका और भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया-

अमेरिका और भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय किया-

PM मोदी ने कहा -

इससे Make in India को मजबूती मिलेगी और किसानों, MSMEs, स्टार्टअप्स व युवाओं के लिए नए अवसर बनेंगे,
निवेश, तकनीक और भरोसेमंद सप्लाई चेन में साझेदारी गहरी होगी, रोजगार बढ़ेगा !! 

××××

समझौते की मुख्य बातें ~

यह समझौता व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम,

भारत कई अमेरिकी औद्योगिक व कृषि उत्पादों पर शुल्क घटाएगा/हटाएगा,

अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% पारस्परिक टैरिफ अस्थायी रूप से लागू करेगा,

समझौता पूरा होते ही कई भारतीय वस्तुओं पर यह टैरिफ हटेंगे,

गैर-टैरिफ बाधाएं, खासकर मेडिकल डिवाइस, ICT और कृषि में कम होंगी,

डिजिटल ट्रेड के लिए स्पष्ट और पारस्परिक नियम तय करने पर सहमति,

सप्लाई चेन सुरक्षा और निवेश सहयोग मजबूत किया जाएगा,

भारत अगले 5 साल में अमेरिका से $500 अरब का आयात करेगा,

दोनों देश छह महीने में मानकों व अनुपालन पर ठोस नतीजे लाने पर सहमत !

......................................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर जनपद के सभी तहसीलों में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, इसी क्रम में मड़िहान तहसील सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व एसडीएम अनेग सिंह ने सुनी जन समस्याएं सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द निस्तारण का दिया आदेश

News Image

........................................... मिर्जापुर_ नव नियुक्त पुलिस कप्तान अपर्णा रजत कौशिक ने ग्रहण किया पदभार मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने ग्रहण किया पदभार 2015 बैच की IPS अधिकारी है अपर्णा रजत कौशिक उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली है नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक बीटेक की पढ़ाई के बाद बिजनेस एनालिस्ट का 18 लाख का जॉब छोड़कर पुलिस सेवा में भर्ती हुई अपर्णा रजत कौशिक कासगंज, औरैया अमेठी में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवा दे चुकी है पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक

.................................... यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार केंद्रों पर लगाए जाएंंगे जैमर प्रयागराज -18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यूपी बोर्ड पहली बार जैमर का उपयोग करने जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोर्ड ने प्रदेशभर के कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में से 20 केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय लिया है। जैमर लगने से प्रश्नपत्र या अन्य परीक्षा सामग्री व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं भेजी जा सकेगी। प्रयोग सफल होने पर आगामी परीक्षा से जैमर का उपयोग अन्य केंद्रों पर भी किया जाएगा। खासतौर से अति संवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगने से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इन 20 केंद्रों में प्रयागराज के स्कूल भी शामिल है। हालांकि ये 20 जैमर किन केंद्रों पर लगेंगे इस बात को गोपनीय रखा जा रहा है वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग अपनी सिविल सेवा परीक्षा समेत सभी परीक्षाओं में केंद्रों पर जैमर लगवाता है। कर्मचारी चयन आयोग भी अपनी सभी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जैमर लगवाता है। सभी विषयों के आरक्षित प्रश्नपत्र की व्यवस्था : यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षा से सभी जिलों एवं परीक्षा केंद्रों पर सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के आरक्षित सेट की व्यवस्था करने जा रहा है। पिछले साल से सभी जिलों एवं परीक्षा केंद्रों पर मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के आरक्षित सेट की व्यवस्था शुरू की गई थी। जिसे इस साल विस्तार देते हुए सभी विषयों के आरक्षित सेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.