जिलाधिकारी ने तहसील लालगंज का किया निरीक्षण
राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न करने पर नायब तहसीलदार हलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश
धारा-24, धारा-112, धारा-80 को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कराए निस्तारण
विकास खण्ड हलिया का पटलवार किया गया निरीक्षण, अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर 05 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने तहसील लालगंज पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया तथा तहसील के प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टार कानून गो, नायाब तहसीलदार कोर्ट, कम्प्यूटर कक्ष सहित सभी पटलो का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों/पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रिकार्ड रूम की भी जांच की गई तथा रिकार्ड रूम रखा बस्ता व अलमारी को खोलवाकर देखा गया। नायाब तहसीलदार हलिया के न्यायालय के निरीक्षण के समय आदेश की पत्रावलियों में पाया गया कि गैर विवादित मुकदमो के कई प्रकरणो में साक्ष्य के अभाव में निरस्त कर दिया गया है जबकि कई अन्य मुकदमो में किसी व्यक्ति के द्वारा बिना अनापत्ति किए ही विवादित दिखाकर लम्बित किया गया है, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नायाब तहसीलदार राजीव यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न पटल पर जाकर विविधतावली, मत्सपालन आवंटन, परवाना, अमलदरामद, मलिकान रजिस्टर, आपदा राहत से जुड़े अभिलेख, सर्विस बुक और वार्षिक प्रविष्टियों को बिंदुवार देखा गया। उन्होंने कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक में प्रत्येक वर्ष वार्षिक प्रविष्टि अनिवार्य रूप से अंकित की जाए।
जिलाधिकारी ने नामांतरण और नामांकन से संबंधित पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया। तहसील की साफ सफाई, पत्रावलियांे रखरखाव के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग कक्षों में जाकर अभिलेखों की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। थ्जलाधिकारीने प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह के कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वादो के निस्तारण में धारा-24, धारा-112, धारा-80, धारा-38 आदि मामलो को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। तीन से पांच वर्ष एवं पांच वर्ष से पुराने मामलो को प्राथमिकता देते हुए निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आईएस (बीडीओ) अंशुल हिंदल, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, नायब तहसीलदार हालिया राजीव यादव, मंगला प्रसाद दुबे सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम सचिवालय में लालापुर में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
ग्रामीणों की जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से गांव की समस्या, गांव में समाधान’’ अभियान के तहत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने ग्राम पंचायत लालापुर में स्थित पंचायत सचिवालय पर ग्राम चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गांव के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। ग्राम चैपाल के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र लोग किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें शीघ्र चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। ग्राम सभा की परिसंपत्ति रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर ग्राम सचिव को फटकार लगाई। कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती न हो। लालापुर गांव के कुछ मोहल्लो में बिजली बकाया के कारण कनेक्शन विच्छेद करने से अंधेरा बना रहने का अनिता आदि महिलाओं ने थ्जलाधिकारीसे बताया। थ्जलाधिकारीने बिजली विभाग के एसडीओ सुमित यादव को निर्देश दिया। चैपाल स्थल पर समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और प्रोडक्ट को बाजार तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक जानकारी दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने बीएलओ योगेश पांडेय को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने का थ्जलाधिकारीको जानकारी दी, जिस पर थ्जलाधिकारीने बीएलओ योगेश व गायत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वय महेंद्र सिंह, अंशुल हिंदल, डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव, डॉ संजय सिंह, एडीओ पंचायत अजय शंकर, ग्राम सचिव अनिरुद्ध तिवारी, संजीव पटेल, ग्राम प्रधान सावित्री सिंह, सज्जन सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय का किया निरीक्षण ग्राम पंचायतों को पारदर्शिता
के साथ विकास करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह की शाम ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर ब्लाक का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी को दिया थ्जलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को पारदर्शिता के साथ विकास कराने का निर्देश दिया स्टीमेट वास्तविक बनाने का निर्देश दिया थ्जलाधिकारी ने कहा एमबी बनाने से पहले गुणवत्ता की जांच जरूर करें इसके बाद ब्लॉक सभागार में ब्लॉक कर्मियों व तकनीकी सहायको के साथ बैठक कर विकसित जी राम जी योजना की समीक्षा किया विकसित जी राम जी योजना के तहत श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है ग्राम पंचायतो में स्वयं सहायता समूह से बनाये जा रहे विंध्य मार्ट का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया ग्राम पंचायतो के विकास के लिए विस्तृत चर्चा किया इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध्एसथ्जलाधिकारी लालगंज महेंद्र सिंह, अंशुल हिंदल,बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, एडीओ कोआपरेटिव राजकपुर सिंह, एडीओ आईएसबी हरिओम बिंद, एडीओ एसटी सुशील कुमार पटेल,एपीओ ज्ञान सिंह, सुधीर कुमार, सहित ब्लाक कर्मी व तकनीकी सहायक उपस्थित रहें।
............................. ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्जापुर। हलिया के भटवारी गांव में करीब पांच फीट का निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.