#IAS रंजन कुमार प्रमुख सचिव आयुष ने डॉक्टर नारायण दास को कार्यवाहक निदेशक आयुष बनाया है पहले यह जिम्मेदारी #IAS वी.चैत्रा DG आयुष के पास थी !!
......................................... 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की तैयारी..
.......................................... जिगना छानबे क्षेत्र मे मंगलवार की साढ़े 4बजे हल्की बारिश से जहां कुछ फसलों को फ़ायदा हुआ वहीं ठंड में बढ़ोतरी हो गई है तीन दिन से कोहरा धूप छांव के बाद वारिस से तापमान में गिरावट आ गई है ।
...................................... 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर का 05 फरवरी से 19 फरवरी तक समस्त विकास खण्डो में होगा आयोजन मीरजापुर 03 फरवरी 2026- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद मीरजापुर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता हेै कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नित्य दैनिक जीवन के सहायक उपकरण यथा- छड़ी, वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकाॅन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल काॅलर इत्यादि के निःशुल्क वितरण हेतु निम्नानुसार परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालयों में कराया जा रहा है। दिनांक 05.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय छानबे, दिनांक 06.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय हलिया, दिनांक 07.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय जमालपुर, दिनांक 09.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय कोन, दिनांक 10.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय लालगंज, दिनांक 11.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय मझवाॅ, दिनांक 12.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पटेहरा, दिनांक 13.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नगर सिटी, दिनांक 16.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नरायनपुर, दिनांक 17.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पहाड़ी, दिनांक 18.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय राजगढ़, दिनांक 19.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय सीखड होगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ जन अधिक से अधिक संख्या में परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर परीक्षण करा लें, परीक्षण शिविर में उपस्थित होने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा जनपद में वृहद कार्यक्रम आयोजित कराकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। परीक्षण शिविर में साथ में लाये जाने वाले प्रपत्र का विवरण बी0पी0एल0 राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन/ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदुत्त आर्थिक स्थिति प्रमाण-पत्र (प्रतिमाह रू0 15000 या उससे कम), फोटोयुक्त पहचान पत्र की छायाप्रति (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बी0पी0एल0 राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड इत्यादि) है
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.