News Express

1.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार —

सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः03.02.2026
1.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार —
                  “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः03.02.2026 को उप-निरीक्षक राघवेन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी रमेश पुत्र राजा निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0कटरा-05
थाना को0देहात-01
थाना पड़री-02
थाना लालगंज-01
थाना अदलहाट-02
थाना अहरौरा-04
थाना राजगढ़-0

....................................... 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर का 05 फरवरी से 19 फरवरी तक समस्त विकास खण्डो में होगा आयोजन मीरजापुर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद मीरजापुर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता हेै कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नित्य दैनिक जीवन के सहायक उपकरण यथा- छड़ी, वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकाॅन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल काॅलर इत्यादि के निःशुल्क वितरण हेतु निम्नानुसार परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालयों में कराया जा रहा है। दिनांक 05.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय छानबे, दिनांक 06.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय हलिया, दिनांक 07.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय जमालपुर, दिनांक 09.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय कोन, दिनांक 10.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय लालगंज, दिनांक 11.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय मझवाॅ, दिनांक 12.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पटेहरा, दिनांक 13.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नगर सिटी, दिनांक 16.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नरायनपुर, दिनांक 17.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पहाड़ी, दिनांक 18.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय राजगढ़, दिनांक 19.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय सीखड होगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ जन अधिक से अधिक संख्या में परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर परीक्षण करा लें, परीक्षण शिविर में उपस्थित होने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा जनपद में वृहद कार्यक्रम आयोजित कराकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। परीक्षण शिविर में साथ में लाये जाने वाले प्रपत्र का विवरण बी0पी0एल0 राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन/ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदुत्त आर्थिक स्थिति प्रमाण-पत्र (प्रतिमाह रू0 15000 या उससे कम), फोटोयुक्त पहचान पत्र की छायाप्रति (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बी0पी0एल0 राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड इत्यादि) है

News Image

........................................ भक्त का मोबाइल फोन खो गया था, जिसे धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र ने तत्परता से प्रयास कर खोज निकाला। मीरजापुर विंध्याचल नागपुर से मां विंध्यवासिनी देवी जी का दर्शन पूजन करने आए भक्त का मोबाइल फोन मंदिर परिसर में कहीं गिर गया था। चौकी प्रभारी अजय मिश्र व उनकी टीम तत्काल मौके पर कड़ी मेहनत करते हुए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को खोज निकाला और तत्काल भक्त को बुलाकर वापस कर दिया। खोए हुए मोबाइल को पाकर भक्त ने चौकी प्रभारी अजय मिश्र व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए थाना विंध्याचल पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की और अपने गंतव्य को रवाना हो गए , इस घटना से पता चलता है कि विंध्याचल पुलिस कितनी तत्परता से काम करती है और दर्शनार्थियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। और धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्र की इस मेहनत की सराहना की जा रही है और मां के भक्त व अन्य लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया है। विंध्याचल धाम में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और पुलिस प्रशासन उनकी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है

News Image

............................. मण्डलायुक्त/रोल आब्जर्वर ने एस0आई0आर0 नोटिस सुनवाई के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियो/प्रतिनिधियों के साथ की बैठक सभी सहयोग से पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना निर्वाचन आयोग का उद्देश्य -मण्डलायुक्त मीरजापुर 03 फरवरी 2026- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोल आब्जर्वर/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो/प्रतिनिधियो एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर एस0आई0आर0 के दौरान राजनैतिक दलो के समक्ष आने वाले दिक्कतो एवं शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल के अलावा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चैधरी, जिला अध्यक्ष बासपा अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुरेश सिंह, विभू कुमार, इतिस्याक खान कांग्रेस पार्टी, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ज्ञान प्रकाश दूबे, राकेश बिन्द, पूर्व विधायक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भगवती प्रसाद चैधरी, प्रवक्ता कांगे्रस पार्टी छोटे खान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अपना दल एस उदय सिंह पटेल, प्रदेश सचिव आम आदमी पाटर्ह रमा शंकर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सुनील कुमार पाण्डेय, इन्द्र बहादुर, विकास कुमार सिंह, रामसागर राव, चन्दन यादव सहित अन्य दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बी0एल0ओ0 को बूथो पर उपस्थिति सुनिश्चित कराए तथा अधिक से अधिक पात्रता वाले व्यक्तियो को फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित करवाए जिससे अर्ह मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि फार्म-6, 7 व 8 बी0एल0ओ0 के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे ताकि किसी को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियो व उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेबल एजेंटो का भरपूर सहयोग लेते हुए पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाए यहीं भारत निर्वाचन आयोग का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियो के द्वारा उठाए गए बिन्दुओ पर विशेष ध्यान देते हुए समाधान कराना भी सुनिश्चित कराए। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रोल आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर उचित प्रक्रिया के तहत ही कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1344 मतदान केन्द्रो के 2258 मतदेय स्थलो पर बी0एल0ओ0 की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मतदेय 2258 मतदेय स्थलो के सापेक्ष विभिन्न राजनैतिक दलो के द्वारा बूथ लेबल एजेंट नियुक्त है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 2143, समाजवादी पार्टी के 2143, अपना दल एस के 2143, बहुजन समाज पार्टी के 2143, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी 1698, आम आदमी पार्टी के 689 इस प्रकार कुल 10950 बूथ लेबल एजेंटो का भी सहयोग बी0एल0ओ0 के द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में अभी तक डिजिटाइजेशन केे 79786 फार्म-6, 1101 फार्म-7, 11975 फार्म-8 प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनमैैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश व समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार सम्पन्न कराया जा रहा है, समय-समय पर राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो/पदाधिकारियो के बैठक कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया जा रहा है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.