गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ आश्रम में उमड़ पड़ा जन सैलाब
मिर्जापुर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पर आस्था का उमड़ पड़ा जन सैलाब जिधर देखिए और जहां तक नजर जाए सिर्फ जनसैलाब दिखाई दे रहा था। यह नजारा था गुरुवार को स्वामी अड़गड़ानंद के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम का जहां पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। ऐसे अभूतपूर्व नजारे को देखकर जिसे देखो वह यही कहता नजर आया कि यह है गुरु के प्रति शिष्यों(भक्तों) की श्रद्धा। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज मंच पर विराजमान सबको मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद दिए जा रहे थे।
महाराजश्री ने भक्तों को यथार्थ गीता का महात्म्य बताते हुए गुरु की महत्ता से अवगत कराया। हालांकि पूज्य गुरुजी के दर्शन को अधीर नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों सहित पूरे भारत से आए भक्तों से आश्रम परिसर पटा पड़ा था लेकिन प्रशासन एवं आश्रम के स्वयंसेवकों की चुस्त व्यवस्था के चलते भक्त पंक्तिबद्ध हो गुरु महाराज के दर्शन कर रहे थे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दस लाख से अधिक भक्तों ने किया दर्शन
मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ में करीब लगभग दस लाख लोगों ने स्वामीजी के दर्शन और विधिवत पूजन अर्चन और आरती की। भक्तों की आत्मा से यही स्वर मुखरित हो रहे थे- गुरु की महिमा वरनी न जाए, गुरु नाम जपो मन वचन काय। आस्था की अटूट कतार सुबह से लेकर रात तक लगी रही।
भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सक्तेशगढ़ आश्रम प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया गया था। विशाल भंडारे का देखरेख मोनी महाराज जी कर रहे थे जिसमें एक साथ बैठकर हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। संपूर्ण व्यवस्था में आश्रम के वरिष्ठ संत नारद बाबा के साथ आश्रम के अन्य लोग पूरी तन्मयता के साथ जुटे रहे।
..... On Guru Poornima Majhawn Vidhayak Suchismit Maurya worshipped at Budenath temple.
.................... ............\ #गांठ #बांध #लीजिए...
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.