News Express

ब्रेकिंग न्यूज़ हलिया, मिर्जापुर

ब्रेकिंग न्यूज़ हलिया, मिर्जापुर

शौच के लिए गई दलित किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म का असफल प्रयास, गला घोंटकर मारने का प्रयास
हलिया थाना क्षेत्र के सरहरा बरडीहा गांव का मामला 
उक्त गांव निवासी  किशुनलाल दलित की 17 वर्ष पुत्री मंगलवार को रात तकरीबन 10.30 बजे घर से कुछ क़दम की दूरी पर बने शौचालय में शौच करने के लिए गई हुई थी जहां घात लगाए गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर जोर-जबरदस्ती करने लगा था, विफल होने पर तथा किशोरी के चीखने पर वह उसे बुरी तरह से मारपीट कर गला घोंटते हुए फरार हो गया। आनन फानन में परिजन किशोरी को लेकर हलिया अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मज़े की बात है कि पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाए पीड़िता के बड़े चाचा जगजीवन लाल को ही उठाकर थाने ले गई है। 

गौरतलब हो कि बीते 31 दिसंबर 2024 को पीड़िता छोटे भाई अशोक पुत्र जगजीवन को बिजली के खंभे में बांध कर बुरी तरह से मारने-पीटने और मलद्वार में मिर्च पाउडर डालकर दी गई थी तालिबानी सज़ा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान पन्नालाल, उसके बेटे सहित 7 लोगों के खिलाफ किया था मुकदमा दर्ज, भेजा था जेल, जेल से छूटने के बाद आरोपियों से लगातार मिल रही थी धमकियां
अभी पिछले दिनों चकबंदी लेखपाल आदि के सह पर पीड़ित परिवार की जमीन को इधर-उधर करने के साथ उजाड़कर रख देने की दी गई थी धमकी।

.................. जिगना थाना अंतर्गत ग्राम सभा भावा में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत,

........... शक्तिकेंद्र देवहट में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम संयोजक धीरज केशरी जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यक्रम देवहट ग्राम प्रधान कौशल गुप्ता जी के आवास पर शक्ति केंद्र संयोजक चतुर्भुज संतोष केशरी राजेश गुप्ता हीरामणि वर्मा अजय कुमार और देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे

............... दलित युवती के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास ड्रामड ग॓ज शौच के लिए गई युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत एक दलित परिवार की युवती के साथ क्षेत्र का ही एक युवक घात लगाकर बैठा था घर से कुछ कदम दूरी पर शौचालय बना हुआ था जहां युवती शौच के लिए गई थी घात लगाकर बैठा हुआ युवक उसे दबोच कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा विफल होने पर मारपीट कर फरार हो गया दुर्घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया है

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.