विकास खण्ड नरायनपुर में आयोजित गोष्ठी में लगभग 1870 किसानों के प्रतिभाग कर तकनीकी जानकारी किया प्राप्त
मिर्जापुर विकास खण्ड नरायनपुर में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें तीन टीम के माध्यम से के नौ ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टीम नं0-1 में गोविन्दपुर, बगही, जलालपुर माफी, टीम नं0-2 में कैलहट, नकहरा, सझौली व टीम नं0-3 में बघेड़ी, बघेड़ा व शेरपुर में गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत जलालपुर माफी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, मा0 ब्लाक प्रमुख द्वारा दीप प्रज्जवलन कर गोष्ठी का उद्घाटन किया गया। मा0 ब्लाक प्रमुख द्वारा उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान एक सराहनीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों कृषकों से सीधे रूबरू हो रहे है और उनकी खेती सम्बन्धी तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे है। साथ ही किसानों को श्रीअन्न यथा ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मड़ुआ की खेती करने का आह्वान किये, तभी जनमानस स्वस्थ रहेगा। इस खेती मे लागत भी कम है,और फायदा ज्यादा है,और जनपद मीरजापुर मे ज्वार व बाजरा के क्रय केन्द्र भी खुल गये जिसका किसान भाई उक्त श्रीअन्न की खेती कर अपनी अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।
डा0 सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार, मीरजापुर द्वारा उपस्थित किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य व रूपरेखा पर चर्चा की गयी। साथ ही कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं यथा- पी0एम0 किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया।
डा0 कुलदीप श्रीवास्तव, आईआईवीआर वाराणसी द्वारा उपस्थित किसानों को सब्जी की खेती व उनमें लगने वाले रोग कीट व उसके निदान के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा से आये वैज्ञानिक डा0 श्रीराम सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही उन्हें जीवामृत एवं बीजामृत बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
डा0 रेड्डी, आईआईवीआर वाराणसी द्वारा उपस्थित किसानों को बताया गया कि सब्जियों की खेती नाली बनाकर मेड़ बनाकर खेती करने पर चर्चा की जिससे खेत में नमी संरक्षित रहती है और पौधों को पानी नमी द्वारा मिलता रहता है। साथ ही बेबीकार्न खेती पर विस्तृत जानकारी दी बताया गया कि इसकी खेती करके किसान भाई 60-70 दिन में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है।
इफकों से आये श्री रितेश पाण्डेय द्वारा उपस्थित किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग करने तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी।
श्री पंकज मिश्रा, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य पर चर्चा व मृदा नमूना कैसे लिया जए इस पर किसानों को विस्तार से बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में किसानों के समक्ष वैज्ञानिकों द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिमसें सही जवाब देने वाले श्री देवेन्द्र सिंह पटेल, श्री इन्द्रसेसेन सिंह, श्री छेदीलाल को नैनो यूरिया पुरस्कार स्वरूप वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री सुधाकर सिंह, धर्मदेव उपाध्याय, कंचन सिंह फौजी, डा0 राजीव शर्मा खण्ड विकास अधिकारी, रोहित कुमार सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज मिश्रा, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा किया गया। आज दिनांक 09 जून 2025 को विकास खण्ड नरायनपुर में आयोजित गोष्ठी में लगभग 1870 किसानों के प्रतिभाग कर तकनीकी जानकारी प्राप्त किया।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.