News Express

महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात

महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध- प्राप्त समस्याओ का अधिकारी त्वरित करे कार्यवाही -नीलम प्रभात

राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य ने जिला पंचायत में सुनी महिलाओ की समस्याएं 

प्रत्येक शासकीय व निजी कार्यालयो/संस्थाओ, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थाओ सहित अस्पतालो में 
भी आन्तरिक परिवाद समिति का गठन आवश्यक  -सदस्य राज्य महिला आयोग   
 

मीरजापुर - राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने आज जनपद मुख्यालय के जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिलाओ की समस्याओं से सम्बन्धित शिकायतो को सुना। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष आज कुल दहेज की मांग, घरेलू हिंसा सहित अन्य कुल 07 पीड़ितो के द्वारा अपनी समस्याओ को रखा गया, जिसकी सुनवाई करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान कराया जाए। इस दौरान मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग समक्ष दो महिलाओ ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके पति के द्वारा उन्हें घर से निकाल दिया गया है तथा फोन पर बार-बार धमकी आदि दी जाती है जिसे सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनो पक्षो को बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार अन्य समस्याओे को भी सुनते हुए लोगो को समाधान हेतु निर्देशित किया गया। 
    मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात ने शासकीय व निजी कार्यालयों, संस्थाओ, संगठन, उत्पाद, विक्रय, वितरण व सेवा केन्द्र, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानो, नर्सिंग होम/अस्पतालों आदि के अधिकारियों व सम्बन्धित प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओ का कार्य स्थल पर जहां कार्मिको की संख्या 10 से अधिक है उनमें महिलाओ लैंगिंग उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतो की जांच हेतु अनिवार्य रूप से आन्तरिक परिवाद समिति का तत्काल गठन किया जाए ताकि पीड़ित महिला कार्य स्थल पर हुए उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायत उस कार्यालय में गठित आन्तरिक परिवाद समिति में दर्ज करा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्य स्थल जहां कार्मिको की संख्या 10 से कम है वहां की पीड़ित महिला उत्पीड़न की शिकायत जनपद में जिलाधिकारी द्वारा गठित कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय परिवाद समिति/जिला प्रोबेशन कार्यालय में दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा जिन कार्य स्थलो में समिति का गठन नही पाया जाएगा उनके ऊपर रू 50000/- (पचास हजार रूपया) जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं। जन सुनवाई के द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सदर शक्ति प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष उपस्थित रहें। 
    तत्पश्चात मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात ने तहसील लालगंज अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबार कला, लालगंज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लालगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ को स्वास्थ्य परिधान में रहने हेतु निर्देशित किया। कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं से मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही वन स्टाप सेण्टर का निरीक्षण करते हुए सभी स्टाप के कार्यों की सराहना की।

.............. राजगढ़ क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप जारी।तीन गांवों से डायरिया के पीड़ित सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तीन गांव में दूषित भोजन करने के कारण एक दर्जन लोग डायरिया से पीड़ित होकर राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होकर इलाज कर रहे थे इसमें से 6 लोगों को इलाज के बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया गया एक बालिका की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। राजगढ़ क्षेत्र के भीटी नदिहार दरवान धंनसिरिया गांव में दूषित भोजन करने के कारण राजगढ़ गांव निवासी जीरा देवी पत्नी जगदीश 50 वर्ष पियारी देवी पत्नी बच्चू यादव 35 वर्ष निवासी रैकरी भीटी गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी अमीर चंद 35 वर्ष वंदना 19 वर्ष पुत्री श्री प्रकाश दरवान गांव निवासी सभ्यता सिंह 40 वर्ष नदिहार गांव निवासी आरती 16 वर्ष पुत्री सुरेश कुमार धंनसिरिया गांव निवासी संदीप पुत्र प्रदीप 6 वर्ष के अलावा रामचंद्र 45 वर्ष सुमित्रा देवी 40 वर्ष मल्टी 36 वर्ष ग्राम बैडाण थाना कर्मा सोनभद्र बृहस्पतिवार को उल्टी-दस्त पेट दर्द की शिकायत होने पर सभी लोग राजगढ़ अस्पताल में भर्ती हुए डॉक्टर ने सभी का इलाज करना शुरू किया जिसमें से वंदना रामचंद्र संदीप आरती सभ्यता का इलाज जारी है आरती की स्थिति ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।

............... राजगढ़ में,जेवरात , बर्तन, नक़द सहित तीन लाख की चोरी,कच्चे मकान की खपरैल उतार कर घर में घुसें चोर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ में चोरों के होंसले आसमान की बुलंदियों को छू रहे है। बेखौफ चोर आये दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे। कभी नदीहार बाजार में एक ही रात को कई मकानों को खंगाल देते हैं। चेहरे ढकें चोरों की फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाने के बाद भी चोर पुलिस के गिरफ्त से काफी दूर है। और तो और नदीहार व राजगढ़ बाजार में चोरों ने कई बार चोरी को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठीं रही। क्षेत्र में तीसरे दिन चोरी की‌ घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस कर क्या रही है, इसको लेकर क्षेत्र वासियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की रात ग्राम पंचायत खोराडीह के पथरहिया पुरवा में राजेश भारती पुत्र लालता के मकान को चोरों ने निशाना बनाया । बताया जाता है कि राजेश का परिवार बीते रात शादी समारोह में अपने मौसी के घर शामिल होने गया था। मकान सुनसान देखकर बेखौफ चोरों ने मौका उठाकर, राजेश के कच्चे मकान पर चढ़ गये।खपरैल उतार कर मकान में घुस कर बक्शा का ताला तोड़कर लाखों की जेवरात के साथ वर्तन व 40 हजार रुपए नकद उठा ले गए। राजेश ने बताया कि जेवरात में मांगबेदी, मांग टीका , पैंजनी , नथिया करधनी, मेहंदी, लरी, अंगूठी, वर्तन में थार, हांडा, बटुआ, नगद 40 हजार रुपए के लगभग ,कुल 3 लाख रुपए की चोरी हुई है। गत रात चंदनपुर में सुभाष कोल के घर भी चोरी हो गई थी।आए दिन क्षेत्र में चोर ,चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं इस संबंध में राजगढ़ पुलिस से बात किया गया तो बताया कि चोरी की कोई सुचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच किया जायेगा।

......... ब्रेकिंग न्यूज़, मिर्ज़ापुर नगर के इमलाहा, पूरी कटरा, दक्षिण फाटक तथा लाल डिग्गी इलाकों में कल 15 मई 2025 की सुबह 8:00 बजे से विद्युत सप्लाई लगातार नहीं है, उपभोक्ताओं द्वारा पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, भीषण गर्मी के अलावा पेयजल कि घोर किल्लत झेल रहे नागरिक

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.