[12:14, 11/5/2025] H Papa Ji: पशु पकड़ने गई पालिका के कर्मचारियों के साथ पशु पालकों ने की मारपीट
मीरजापुर।जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा नगर के इलाकों में घूम रहे छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान में पशु पकड़ने के दौरान पशु पालकों द्वारा अक्सर वाद-विवाद किया जाता है।आज भी नगर के मुकेरी बाजार और सुंदरघाट इलाके में पशु पकड़ने गई टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई,जिसमें दो कर्मचारियों को ज्यादा चोटे लगी है।मुकेरी बाजार पार्क के पास पकड़े गए दोनों छुट्टा पशुओं को पशु पालक द्वारा छुड़ा लिए गए और पालिका के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की की,बगल में मुकेरी बाजार चौकी होने बावजूद पुलिस की मौजदूगी में इस तरह से मनमानी की गई गई।इसके बाद नगर सुंदरघाट में भी पशु पकड़ने गई टीम के कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।एक कर्मचारी का मोबाइल तक छीन लिया गया है।इस मारपीट की घटना से पालिका के कर्मचारियों में काफी रोष है।पीड़ित कर्मचारियों ने इन मनबढ़ पशु पालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में एप्लिकेशन दिया गया है।कर्मचारियों ने उनके ऊपर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर करने और मोबाइल बरामद करने की मांग की है।कर्मचारियों द्वारा घटना की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ जी लाल को दी गई है।नपाध्यक्ष ने तत्काल फोन से वार्ता कर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से सख्त कार्यवाही करने को कहा है।
[12:29, 11/5/2025] H Papa Ji: परिवहन विभाग की कार्यवाही से वाहन मालिकों में मचा हड़कंप
ड्रामड गंज
थाना हलिया क्षेत्र में परिवहन विभाग के द्वारा की गई वाहन सीज की कार्यवाही से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र में ए आरटीओ महेंद्र प्रकाश पांडेय द्वारा अनाज लदे एक पिकअप एवं ईट लोडज टीपर वाहन को पकड़ कर पुलिस सुपुर्दगी में दे दिया गया दोनों से उचित कागजात मांगने पर वाहन मालिकों के द्वारा कोई कागजात नहीं दिया गया उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग ने विधि क कार्यवाही किया जिसके कारण वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.