News Express

सपा महिला सभा ने माॅग पत्र देकर सरकार पर लगाया आरोप

✍अशोक सोनकर, पत्रकार

सपा महिला सभा ने माॅग पत्र देकर सरकार पर लगाया आरोप

बीएचयू की छात्राओ पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की माॅग

मीरजापुर। समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में आपराधिक व महिला उत्पीड़न, गैंगरेप जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसका उदाहरण प्रदेश के वाराणसी जनपद में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गैंगरेप किया गया तथा सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन वाराणसी के द्वारा समय से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यह आरोप महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित माॅग पत्र में कहा है। उन्होने कहा कि अपराधियों के ऊपर मुकदमा न लिख कर बीएचयू की छात्राओ पर मुकदमे दर्ज किया गया है जो कि गलत है। समाजवादी महिला सभा शासन व प्रशासन से माॅग की है कि छात्राओ पर दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिए जाय तथा अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए उनके घरो पर बुलडोजर चलाया जाय। 
माॅग पत्र सौपने वालो में सुमित्रा मिश्रा, रजिया बेगम, नेहा खान, ज्योति गुप्ता, परवीन, कंचन वर्मा, शशिकला, रेहाना बेगम, शाहिस्ता परवीन, रोजी आदि मौजूद रही

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश मीरजापुर 04 जनवरी 2024- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक-एक फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया। उन्होने कहा कि प्रार्थना पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक हो ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा लगभग 28 आये हुये फरियादियो की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह उपस्थित रहें

किसान के खेत में लगा मोनोब्लाक चोरों ने उड़ाया राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया ग्राम सभा के सतौहा गांव में सिंचाई के लिए तालाब में लगा मोनोब्लाक बुधवार की रात चोरों चुरा ले गए। सुबह खेत पहुंचे किसान को घटना की जानकारी हुयी। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। सतौहा गांव निवासी किसान संतपाल सिंह घर के पास स्थित तालाब में मोनोब्लाक लगाकर गेंहू की सिंचाई कर रहा था। बुधवार की देर रात बिजली आपूर्ति होने पर मोनोब्लाक चालू करने के बाद घर सोने चला गया। रात चोरों ने बिजली का तार काटकर मोनोब्लाक उठा ले गए। किसान गुरुवार की सुबह खेत पर गया तो मोनोब्लाक गायब था। इधर उधर खोजबीन के बाद नहीं मिला तो चोरी की तहरीर थाने में दी। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे। राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपो

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.