News Express

1 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन, परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

       27- नवंबर - शुक्रवार

                       ????
===============================

1 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन, परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम

2 केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: पीएम मोदी मंत्रियों के साथ आज करेंगे मंथन, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

3 शाह बोले- संविधान को जेब में रखना,लहराना सम्मान नहीं, राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं

4 'जिन-जिन राज्यों में BJP सरकार, वहां लागू होगा UCC'; संविधान दिवस पर अमित शाह का ऐलान

5 कॉकरोच पार्टी का नागपुर में प्रदर्शन, दीपके का चुनावों में गड़बड़ी का आरोप, कहा- संविधान की रक्षा के लिए सभी आगे आएं

6 जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से एक हफ्ते में मांगा जवाब, कहा- जाति का डेटा जुटाने का तरीका बताएं

7 सौरव के बाद CJP के दीपके-रांका को लुकआउट नोटिस, मुंबई में गांधी जयंती पर बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, केस भी दर्ज<<+D®2>>

8 संसद सत्र: आर-पार के मूड में विपक्ष, कांग्रेस की बैठक आज; परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति नाकाम करने की तैयारी

9 यूपी चुनाव के सर्वे में सपा को बहुमत, पहली बार किसी ओपिनियन पोल में BJP वोट प्रतिशत में पिछड़ी

10 कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं, कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है, पंजाब के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं

11 बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे अखिलेश, सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री,शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन, किसानों का कर्ज माफ

12 कर्नाटक CM बोले- आशाकर्मी हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकतीं, सैलरी बढ़ाने की मांग पर कहा- केंद्र सरकार से मांगो; वर्कर 9 दिन से हड़ताल पर

13 'शेख हसीना को कुछ भी हुआ तो खैर नहीं'; पेंटागन के पूर्व अधिकारी की बांग्लादेशी PM को सीधी चेतावनी

14 बांग्लादेश- अवामी लीग ने 2 दिन बंद का ऐलान किया, हसीना की वापसी से पहले सुरक्षा बढ़ी; इस महीने आगजनी की 100 घटनाएं दर्ज<<+D®2>>

15 इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया, सिनेथ जयवर्धने और लसिथ कूसपुले की सेंचुरी

16 दुसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड एक विकेट पर 100 के पार, लाथम का अर्धशतक, गुरनूर ने कॉनवे को पवेलियन भेजा

17 उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, 5 राज्यों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट।

............. ब्रेकिंग न्यूज विंध्याचल मीरजापुर गोरखपुर से आए श्रद्धालु के दो मोबाइल व 5 हजार रुपये वाला पर्स भैरव जी मंदिर के सामने खाना बनाते समय गायब हो गया। शिकायत पर पुलिस ने फोटो दिखाए तो श्रद्धालु ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली। .............. लखनऊ यूपी के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 28 IPS अफसरों के तबादले। चार पुलिस कमिश्नरेट के मुखिया बदले। ▪️ लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं। ▪️ रविंद्र गौड़ नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर। ▪️ मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बने। ▪️ किरन एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर। ▪️ प्रवीण कुमार एडीजी बरेली जोन बने। ▪️ रमित शर्मा एडीजी लखनऊ जोन बने। ▪️ पीयूष मोर्डिया एडीजी स्थापना बनाए गए। ▪️ प्रभाकर चौधरी DIG लखनऊ रेंज बने। ▪️ अभिषेक सिंह DIG आगरा रेंज बने। ▪️ शैलेश पांडे DIG अलीगढ़ रेंज बने। ▪️ आशीष तिवारी DIG सहारनपुर रेंज बने। ▪️ गौरव ग्रोवर एसएसपी मुरादाबाद बने। ▪️ सतपाल अंतिल अयोध्या के नए एसएसपी। ▪️ प्रीति यादव नोएडा से पीएसी आगरा भेजी गईं। नोएडा से बनारस तक पुलिस नेतृत्व में बड़ा बदलाव। यूपी के पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल।

.............. मिर्ज़ापुर -- मिर्जापुर में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद और उनके पुत्र पर हमला, पत्थरबाजी में बेटा घायल.... मिर्जापुर के कटरा थाना क्षेत्र में देर रात पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद के साथ सनसनीखेज घटना..... पूर्व सांसद अपने पुत्र राकेश के साथ कार से घर लौट रहे थे...... आरोप है कि रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने कार रोकने का इशारा कर पीछे के शीशे पर पत्थर मार दिया...... पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया और कांच के टुकड़ों से पुत्र राकेश घायल हो गए...... आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया, पूर्व सांसद की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई की मांग........ ................. 4 से 5 घंटे में विंध्याचल पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात, महिला को मंगलसूत्र और दोनों मोबाइल लौटाए गंगा स्नान करने के बाद जहां रुकी थी वही भोजन बना रही श्रद्धालु को चोर ने बनाया निशाना, पांच हजार रुपये समेत सामान लेकर हुआ था फरार विंध्याचल / मीरजापुर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल आई एक महिला श्रद्धालु को गंगा घाट पर स्नान करने के बाद जहां रुकी थी वही पर उसको चोरी की घटना का सामना करना पड़ा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने पहुंची महिला दीवान घाट पर गंगा स्नान के बाद जहां रुकी थी वही पर भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मौका पाकर एक चोर महिला का पर्स और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने तत्काल विंध्याचल थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के उज्जिखोर गांव निवासी अनुराधा मद्धेशिया अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। गुरुवार को दीवान घाट पर गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग वहीं भोजन बनाने में जुटे थे। इसी बीच चोर ने मौका देखकर दो मोबाइल फोन, पांच हजार पांच सौ रुपये नकद और मंगलसूत्र चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार से पांच घंटे के भीतर आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद दोनों मोबाइल फोन और मंगलसूत्र पीड़िता अनुराधा मद्धेशिया को वापस सौंप दिए। अचानक चोरी की घटना से परेशान महिला श्रद्धालु को जब अपना कीमती सामान वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने विंध्याचल पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया। मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन करने आई श्रद्धालु के लिए यह घटना जहां चिंता का कारण बनी, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उन्हें राहत भी पहुंचाई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

............. BIG BREAKING - अमृतसर से नोएडा आ रही फ्लाइट अचानक रोकी गई, यात्रियों में हड़कंप अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट आ रही इंडिगो की उड़ान 6E-2591 को अचानक होल्ड कर दिया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर विमान से सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को सिर्फ सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। लेकिन किस तरह की सुरक्षा वजह है, इस पर अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है। यात्री परेशान हैं, कई यात्री जेवर एयरपोर्ट पर उतरने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। अब सबके मन में एक ही सवाल है - आखिर फ्लाइट क्यों रोकी गई? एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की तरफ से अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है। .......... जंगल से भटक कर बस्ती में पहुंचा हिरन का बच्चा ड्रमंडगंज वन परिक्षेत्र ड्रमंडगंज के जंगल से भटक कर शुक्रवार को हिरन का बच्चा ड्रमंडगंज के धरकार बस्ती में पहुंचा गया। देवहट के केयर टेकर सफाईकर्मी बृजलाल ने हिरन के बच्चे को देखा तो उसे उठाकर अपने घर ले गया और वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज को इसकी सूचना दी।वनकर्मियों ने वृजलाल को समझा-बुझा कर हिरन के बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया। ......... आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय ड्रमंडगंज परिसर में इंटरलाकिंग हेतु मिला नौ लाख निन्यानबे हजार ड्रमंडगंज ड्रमंडगंज बाजार प्रतिष्ठित आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय को हलिया क्षेत्र पंचायत निधि से परिसर में इंटरलाकिंग हेतु नौ लाख निन्यानबे हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। संस्कृत महाविद्यालय परिसर में इंटरलाकिंग के लिए विद्यालय के स्टाफ द्वारा वर्षों से प्रयास किया जा रहा था जो अब पूरा होने जा रहा है।इस उपलब्धि के लिए संस्कृत महाविद्यालय के स्टाफ सहित ड्रमंडगंज के सनातन प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त आधुनिक विषय विभाध्यक्ष एवं देवहट ग्राम पंचायत पूर्व ग्राम प्रधान श्री दयासागर गुप्त का कहना है कि जिसकी मुझे वर्षों से प्रतीक्षा थी वह अब मेरे जीवित रहते ही पूरा हो गया है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.