पराली जलाने पर अब लगेगा 30 हजार तक जुर्माना, रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि और खाद-बीज का अनुदान
मीरजापुर 18 नवम्बर 2026- उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 17.02.2026 एवं मुख्य सचिव के शासनादेश दिनांक 05.09.2024 के द्वारा धान की पराली जलाए जाने पर दंड का प्राविधान किया गया है | जो निम्न प्रकार है :-
1- वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा पराली जलाये जाने की निगरानी सैटेलाईट से की जा रही है, तथा सैटेलाईट से प्राप्त सूचना के स्थान पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा निरिक्षण कर पराली जलाये जाने की पुष्टि होने पर आयोग अधिनियम के उपबंधो के अनुसार निम्नलिखित दरों पर पराली जलाने वाले कृषकों पर पर्यावरणीय प्रतिकर आरोपित और संग्रहित किया जायेगा।
2- दो एक से कम भूमि पर पराली जलाने वाले कृषक प्रति घटना के लिए रु0 5000/- पर्यारणीय प्रतिकर संदाय करेंगे।
3- दो एकड़ से अधिक एवं 5 एक से कम भूमि पर पराली जलाने वाले कृषकों को प्रति घटना के लिए रु0 10000/- पर्यावरणीय प्रतिकर संदाय करेंगे।
4- 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषक प्रति घटना के लिए रु0 30000/- पर्यावरणीय प्रतिकर संदाय करेंगे।
5- उक्त के अतिरिक्त पराली जलाने वाले कृषकों का पी0एम0 किसान सम्मान निधि, खाद व बीज पर मिलने वाले अनुदान को रोक दिया जायेगा।
6- वित्तीय वर्ष 2025-26 में सैटेलाइट से कुल 24 पराली जलाये जाने की घटना प्रकाश में आयी थी जिनमें 2 कृषकों द्वारा वास्तव में पराली जलाये जाने की पुष्टि होने के उपरान्त प्रत्येक कृषक पर 5-5 हजार रु0 का जुर्माना अधिरोपित किया गया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कुल 7 घटनाएं प्रकाश में आयी जिसमें 6 घटनाएं कूड़ा अवशेष जलाये जाने तथा एक घटना जो श्री जय प्रकाश सिंह पुत्र जगत बहादुर निवासी गड़ौली, विकास खण्ड-मझवां द्वारा पराली बनाये जाने पर रु0 5000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
अतएव कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि धान की पराली को अपने खेतों में न जलाकर पराली का प्रयोग कम्पोस्ट बनाने, गौशालाओं में दान करने तथा अपने पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग करने के लिए संरक्षित रखें तथा किसान अपने खेत की पराली में बायो डी-कम्पोजर का प्रयोग कर पराली को खाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबन्धन में सहायक कृषि यन्त्रों यथा-हैप्पी सीडर, सुपर सीडर का प्रयोग कर बुवाई की जा सकती है। बेलर व रेक की मदद से धान की पराली बेल/बंडल बनाकर प्रबंधन किया जा सकता है।
............... मिर्ज़ापुर - मड़िहान कोतवाल नवीन कुमार तिवारी राजगढ़ कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा, संत नगर प्रभारी रमेश प्रसाद चुनार इंस्पेक्टर अजय कुमार सेठ नीरज पाठक का सोनभद्र के लिए हुआ तबादला .......... दिल्ली - HM अमित शाह ने कुलगाम में लश्कर के आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना की- JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में लतीफ भट ढेर, एक दिन पहले आतंकी सहयोगी उमर निसार भी मारा गया था, HM ने ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल की सराहना करते हुए वीर जवानों को सलाम किया !! ** DG CRPF की कोल्ड ब्लडेड टिप्पणी..
............ मिर्जापुर डीआईजी पुनम ने इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर मंडल के एक जिले से दूसरे जिले में गए 80 इंस्पेक्टर सोनभद्र से मिर्जापुर भदोही मिर्जापुर से भदोही सोनभद्र और भदोही से मिर्जापुर सोनभद्र में हुई नवीन तैनाती विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
................. थाना एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिगं(ए0एच0टी0)/एस0जे0पी0यू0 की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं मिसिंग चिल्ड्रेन व पॉक्सो एक्ट की कार्यशाला का आयोजन मीरजापुर दिनांक 18.11.2026 को जनपद मीरजापुर पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यावासिनी सभागार में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या म0स0प्र0/डी0जी0 /व-59/ 2021 दिनांक 13.04.2022 एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के पत्र सं0 879/जि0वि0से0प्रा0-मी0/2026-27 दिनांक 02.11.2026 बावत जो पुलिस कर्मियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 व मिसिंग चिल्ड्रेन एवं पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत कार्यशाल/प्रशिक्षण व गोष्ठी के अनुपालन में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में सचिव डीएलएसए आनन्द कुमार मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन (नोडल अधिकारी) राजकुमार मीणा के पर्यवेक्षण व गरिमामयी उपस्थिति में थाना ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 तथा समस्त थानों के बालकल्याण पुलिस अधिकारी के साथ मासिक समिक्षा/ समन्वय गोष्ठी माह नवम्बर- 2026 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन जनपद मीरजापुर स्थिति विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आहुत की गयी, पाक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट, गुमशुदा बच्चों व महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी SOP, बच्चो सम्बन्धी विशेष रेस्क्यू अभियान चलाये जाने एंव, भिक्षावृत्ति, बालश्रम की रोकथाम, मानव तस्करी रोकथाम एंव अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के सम्बन्ध में तथा गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण , धारा 183 बीएनएस के अन्तर्गत बयान सी डब्ल्यू सी के समक्ष प्रस्तुतीकरण, पास्कोएक्ट, किशोर न्याय अधिनियम के प्रारुप- (क), (ख) एवं विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं एवं समाधानो के सम्बन्ध में गोष्ठी में वृहद चर्चा की गई ,कानूनी पक्षों एवं उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर दिये गये निर्देशों से सभी बाल कल्याण अधि0/कर्मचारीगणों को अवगत कराया गया। पीडिता के चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने के संबध मे, बालश्रम, महिला एवं बाल विकास कल्याण संस्था आस्था , चाइल्ड हेल्प लाइन, थानो के बाल कल्याण अधिकारी की मदद हेतु सीडब्लूसी के निर्देशो का पालन करेगें । पीडिता बरामद होने पर सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट को सूचित करने तथा अपचारी के संबंध मे चर्चा की गयी तथा बच्चों को सी0डब्ल्यू0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत 24 घण्टे के अन्दर रिर्पोटिंग एंव सूचना देने हेतु बाल कल्याण अधिकारी, सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन एंव बाल किशोर न्यायालय के कर्मचारियो व NGO आस्था एवं बाल विकास संस्थान के विशेषज्ञों टीम क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी,उ0प्र0 द्वारा नाबालिग के संबंध मे आवश्यक निर्देश बताये गये एंव सम्बन्धित संस्थाओ का थाना ए.एच.टी के कर्म0गण /बाल कल्याण अधिकारी / कर्मचारी द्वारा नियमानुसार सहयोग करने आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं 1098,1090,181,108,102,1076, 101,112,1930 आदि हेल्प लाइन नम्बरों को अवगत कराते हुए थानों में इन हेल्प लाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । बैठक में CWC, DPO, वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन, श्रम विभाग , चाइल्ड हेल्प लाइन,आस्था महिला एवं चाइल्ड NGO, जन साहस, एएचटी / SJPU के अधिकारी/ कर्म0गण, एंव जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी बैठक में प्रतिभाग किये । सभी ने मीटिंग/प्रक्षिक्षण में मिले निर्देशों का अक्षंरशः पालन करने की सहमति दी ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.