News Express

यूपी पर मंथन.!!

यूपी पर मंथन.!!


????दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह के आवास पहुँचे. यूपी विधानसभा चुनाव पर बातचीत होगी.

 

 

 

.................

 

दुःखद खबर????


मिर्ज़ापुर के प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी का हुआ निधन!

अस्पताल में इलाज के दौरान 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस!

.............. बस्ती के बीच तालाब में मगरमच्छ का डेरा, शौच गए मजदूर को दौड़ाया; तीन दिन बाद भी वन विभाग नहीं पहुंचा पटेहरा: संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में पिछले एक सप्ताह से एक मगरमच्छ के डेरा डालने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ के आ जाने से लोगों का घरों से निकलना और खेतों की ओर जाना मुश्किल हो गया है। वन विभाग को सूचना दिए जाने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई सुधि नहीं ली गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव निवासी योगेश तिवारी के खेत में धान की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे एक मजदूर को शौच जाने की आवश्यकता पड़ी, जो तालाब से कुछ दूरी पर स्थित था। मजदूर जब शौच के लिए बैठा, तभी अचानक मगरमच्छ तालाब से निकलकर उसे पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ा। गनीमत यह रही कि समय रहते मजदूर की नजर मगरमच्छ पर पड़ गई और उसने शोर मचाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि मगरमच्छ ने काफी दूर तक मजदूर का पीछा किया था।आरोप है कि घटना की तत्काल सूचना स्थानीय वन क्षेत्राधिकारी को दी गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण योगेश तिवारी,ओम प्रकाश उपाध्याय,कल्लू कोल और मटूकधारी कोल आदि ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। डर के कारण लोग अपने खेतों और घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेते हुए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। .................... प्रभु श्रीराम का राजगद्दी देखने उमड़े श्रद्धालु रामलीला का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में रामलीला का भव्य मंचन देखने के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर श्री राम दरबार एवं राजगद्दी का मंचन देख नर नारी और बच्चे भाव विभोर हो उठे। श्री विंध्य प्राचीन रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला देखने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीराम दरबार के मंचन में प्रभु श्री राम, माता जानकी सहित हनुमान जी और चारों भाइयों का दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखें खुशी से छलक उठी। इसी क्रम में भव्य मंच पर श्री रामचंद्र जी का राजगद्दी मंचन होते ही जय जयकार से पूरा पांडाल गूंज उठा। रामलीला मंचन के बीच-बीच में मधुर चौपाइयों को सुनकर दर्शन मंत्र मुग्ध हो उठे। भजन संध्या का कार्यक्रम मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में संपन्न हुआ। राजगद्दी के दौरान जय श्री राम और मां विंध्यवासिनी देवी की जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। विंध्य प्राचीन रामलीला समिति द्वारा दस दिवसीय रामलीला का आयोजन श्री विन्ध्य पंडा समाज के तत्वाधान में मोती झील मार्ग पर भंडारा स्थल प्रांगण में आयोजित किए गए थे। रामलीला मंचन के अंतिम दिन मंचन समाप्त होने के पश्चात कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिक्रमा पथ परिसर में राजगद्दी का भव्य आयोजन हुआ। प्रभु श्री रामचंद्र, माता जानकी, लक्ष्मण,भारत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी की राजगद्दी का आयोजन किया गया। पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक व रामलीला समिति के अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय, संस्था पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती पूजन के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक जय चौरसिया ने हनुमान चालीसा सहित कई भजन प्रस्तुत किया। गायक राजा तिवारी ने श्री राम जी बैठे हैं मेरे सीने में। भजन गायिका किती सिंह ने देवा हो देवा गणपति देवा सहित कई भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीराम की भूमिका में धीरेंद्र कुमार पांडेय, माता जानकी का किरदार सोनम, लक्ष्मण की भूमिका में अतुल दुबे, भारत आयुष गोस्वामी, शत्रुघ्न यश द्विवेदी तथा हनुमान की भूमिका में राजा ने बेहतरीन अभिनय किया । इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक अध्यक्ष द्वारा श्री विन्ध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडा समाज मंत्री ने रामलीला पदाधिकारी एवं सदस्यों अंगवस्त्रम एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किए गए। इस दौरान समिति के संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय, अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, मंत्री आदर्श उपाध्याय, निर्देशक प्रशांत द्विवेदी, श्री विन्ध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, मंदिर व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्रा सदस्यों मे केदार नाथ भंडारी, रतन मोहन मिश्र, गुड्डू द्विवेदी, हरि नारायण पाण्डेय,गौतम द्विवेदी,काली शंकर मिश्र सहित कार्यकारिणी एवं सदस्य एवं रामलीला समिति में मुख्य रूप से कमल मिश्रा, देवी दिक्षित, विक्रम मिश्रा, पशुपति नाथ मिश्रा,रामेश्वर त्रिपाठी, उत्साह पांडेय, संतोष कुमार,व शिव बलि सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। मिडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू श्री विन्ध्य प्राचीन रामलीला समिति विंध्याचल मिर्जापुर 7607703324

News Image

............. ???? समस्त सनातनी बंधुओं से सादर विनम्र आग्रह एवं आमंत्रण ???? आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर दिनांक 20 नवंबर, शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी की भव्य झांकी के साथ दिव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस पावन अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी की आरती एवं पुष्पवर्षा भी जगह- जगह बाजार में की जाएगी। आप सभी को यह जानकर हर्ष होगा कि एकादशी का यह पावन आयोजन हमारे पूर्वजों द्वारा लगभग 80 वर्षों से अनवरत परंपरागत रूप से किया जाता रहा है। यह हमारी आस्था, श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। अतः आप सभी सनातनी भाई-बहनों से करबद्ध प्रार्थना है कि इस भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी में सपरिवार सादर पधारकर भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस पावन परंपरा की शोभा बढ़ाएँ। आपकी उपस्थिति ही हमारे लिए सौभाग्य एवं गौरव की बात होगी। ???? जय श्री लक्ष्मी-नारायण! ???? जय सनातन धर्म!

......................... अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्कर गिरफ्तार तीन अलग-अलग बोर के असलहे, कारतूस, चाकू व मोबाइल बरामद; एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार मीरजापुर। अपराध एवं अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विन्ध्याचल थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दो शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर की गन, 303 बोर की अद्धी, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक अवैध चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 17 नवंबर की रात विन्ध्याचल थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध असलहों के साथ देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बघरा तिवारी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैश खान (35) पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर तथा रमजान (19) पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर, बघरा तिवारी, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर के रूप में हुई है। वहीं, उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बोर की एक गन, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, 303 बोर की एक अद्धी व एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा मौके से ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या UP63R0512 भी बरामद हुई। वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका तीन सदस्यीय गिरोह है, जो अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करता है। दोनों आरोपी असलहों को लाने और बेचने का काम करते थे, जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य असलहों की खरीद करता था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक पिस्टल को 30 से 50 हजार रुपये तथा एक गन को 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। बिक्री से प्राप्त रकम को तीनों आपस में बांट लेते थे। इस मामले में थाना विन्ध्याचल में मु0अ0सं0-322/2026, धारा 3/7/25/4 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कैश खान के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में वर्ष 2015 और 2016 में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल, उपनिरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव, विजयशंकर तिवारी एवं सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। गिरफ्तारी 17 नवंबर 2026 की रात करीब 23:24 बजे बघरा तिवारी क्षेत्र में की गई।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.