News Express

सीएम योगी आदित्यनाथ का अचानक दिल्ली दौरा...

सीएम योगी आदित्यनाथ का अचानक दिल्ली दौरा...


-आज शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे सीएम योगी

-गृहमंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात!

????कांग्रेस द्वारा भेजी गयी 181 सीटों में मिर्ज़ापुर से मझवां और मड़िहान सीट भी है!*


 CM योगी का आगरा दौरा रद्द, बरसाना से सीधे दिल्ली जाएंगे!

सीएम योगी का 17 नवंबर को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त हो गया है। अब मुख्यमंत्री आगरा नहीं आएंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब मथुरा के बरसाना से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे बरसाना हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे। शाम 4:05 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दिल्ली स्थित यूपी सदन के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे!

.............. आज़म ख़ान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत। हाईकोर्ट ने आजम खान को दी अंतरिम जमानत, ईडी मामले में हाईकोर्ट ने आज़म ख़ान को दी जमानत, 10 दिसंबर को हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा, हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के बाद आज़म ख़ान के जेल से बाहर निकलने का रास्ता हुआ साफ।

.................. नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ़्तार डामड गंज नाबालिक लड़की को बहका फुसला कर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित ने दिनांकः29.10.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष हलिया को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया है, दिनांकः17.11.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र राम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गुलाब तिराहे के पास से नामजद अभियुक्त श्रीनरायन प्रसाद मुसहर पुत्र लल्लू निवासी ग्राम महुगढ़ (छतरिहां) थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया । ................ मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीरजापुर नगर स्थित पी०एम० श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय पवन कुमार गंगवार,मुख्य विकास अधिकारी वी०के० सिंह,परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत प्रधानाचार्य जय सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि का स्वागत किया गया मुख्य मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर द्वारा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे सभी छात्र-छात्राओं एवं सभी पात्र आम नागरिकों का मतदाता पहचान पत्र बनाने का शत प्रतिशत आवाहन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया गया कि मतदान से कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे ऐसे लोग जिनका 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरा हो रहा है प्रत्येक का एक विशेष अभियान चलाकर मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवा लिया जाए। मतदान एवं मतदाता पहचान पत्र ही स्वस्थ लोकतंत्र का प्राण स्वरूप है इस पुण्य कार्य में हम सभी को बढ़-चढ़कर व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए सामाजिक कार्य को संकल्प लेकर करना है तथा वर्तमान में चल रहे स्वगणना के प्रति भी जिलाधिकारी महोदय ने सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इसे व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक स्वगणना करने व करने के लिए आम जनमानस को भी प्रेरित किया जाए इस अवसर पर रंगोली के नोडल डॉ०धर्मजीत सिंह आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार राव व कला सहयोगी बृजेश कुमार गौतम,विजय कुमार, नरेश कुमार केसरी,ललिता देवी, बेबी निदा,ममता द्विवेदी, रोशनी मालवीय एवं रंगोली में लगे सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ० संतोष सिंह द्वारा किया गया। उक्त स्वीप कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, ओमप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक नीरजाकांत,रवीन्द्र कुमार सिंह,अर्चना शाह,बृजेश कुमार यादव,रमाशंकर, कमलेश कुमार कश्यप, अतुल दुबे,मृदुल कुमार इत्यादि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिक उपस्थित रहे।

............... विंध्यवासिनी महाविद्यालय में टीबी एवं एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को दी गई विस्तृत जानकारी मीरजापुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर के के मिश्रा के प्राप्त दिशा निर्देश में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2026 को विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरुहना के मौजूद छात्र छात्राओं को टीबी एचआईवी रोग के प्रति विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा विद्यार्थियों को टीबी रोग के संपूर्ण लक्षण से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर पर वर्तमान में दी जा रही सभी नि: शुल्क सुविधाओं की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। यादव द्वारा मौजूद सभी विद्यार्थियों से आशा भी जताई गई की आप सभी किसी व्यक्ति को उपरोक्त बताए गए लक्षणों से ग्रसित पाते हैं तो उन्हें तत्काल उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच इलाज हेतु भेजने में सहयोग देते हुए टीबी को जिले से समाप्त करने में अपना सराहनीय योगदान देने का प्रयास करें जिससे कि जनपद मिर्जापुर शीघ्र टीबी मुक्त हो सके। वही एचआईवी काउंसलर अपर्णा त्रिपाठी द्वारा एचआईवी एवं एड्स के अंतर को स्पष्ट करते हुए इस रोग के होने के कारण तथा बचाव को विस्तार से समझाते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि टैटू एवं इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ने पर पैक सिरिंज का ही प्रयोग करना चाहिए। मौके पर मौजूद सुमन राय एचआईवी काउंसलर द्वारा एचआईवी रोगियों हेतु दी जाने वाली दवाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा गया कि ऐसे रोगी डॉक्टर के सुझाव से दी जाने वाली दवाओं का नियमित सेवन करके अपनी लंबी जिंदगी जी सकता है। सुमन द्वारा यह भी बताया गया कि एचआईवी एड्स एवं टीबी के रोगियों से हम सभी को नफरत एवं भेदभाव करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ऐसे पीड़ितों के हौसले को मजबूती देने का प्रयास करना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के अवध बिहारी कुशवाहा, धनंजय श्रीवास्तव के साथ साथ विद्यालय के डॉक्टर रोहित कुमार त्रिपाठी, डॉ अशोक कुमार त्रिवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, डॉक्टर प्रशांत सिंह अध्यापक गंड़ मौजूद रहे। ........... थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः17.11.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.