मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
डामड गंज
थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत लहग पुर चौकी क्षेत्र में आपसी मार पीट के दौरान घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया प्राप्त के जानकारी के अनुसार चौकी लहग पुर ग्राम बामी निवासी संजय कुमार लगभग उम्र 37 वर्ष गृह कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे शराब की दुकान के पास कुछ लोगों से मारपीट हो गई जिसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर भेजा जहां पर उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मृतक मुंबई में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता था दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए परिवार सहित गांव आया था मृतक के चार मासूम बच्चे हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है
.......
विंध्याचल छठ पूजा के अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जी लाल जी के दिशा निर्देशन में सुपरवाइजर निहाल सिंह दीवान घाट पर महिलाओं के गंगा स्नान वस्त्र बदलने से लेकर स्वच्छता सफाई व्यवस्था बना खड़े दिख रहे हैं माता बहन स्वरूप महिलाओं को किसी भी तरह से दिक्कत ना हो इसके लिए नगर पालिका संबंधित अधिकारी कर्मचारी निरंतर मेहनत कर रहे हैं
...... फ्लैश P7 न्यूज़ चंदौली -- छठ महापर्व को लेकर चंदौली में प्रशासन अलर्ट...... डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने मुगलसराय के घाटों का किया निरीक्षण....... धानापुर में एडीएम राजेश, एडिशनल एसपी विक्रम दहिया व एसडीएम आकांक्षा सिंह ने संभाली कमान..... साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.. .............. थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी दिनांकः14.11.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा क्षेत्रांतर्गत वनस्थली विद्यालय वहद ग्राम लतीफपुर के पास से होण्डा सिटी कार सवार 04 नफर अभियुक्तों 1.रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 2.मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, 3.पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर व 4.गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । मौके से बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक को 02 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा हुआ कुल 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
.......... थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः13.11.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-407/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.11.2026 को उप निरीक्षक सर्फराज खान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त बलवाना कोल पुत्र लालता कोल निवासी गड़बड़ बगहिवाँ थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस , ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ................ [7:05 pm, 14/11/2026] H Papa Ji: #मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगी- 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, MP के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई... [7:06 pm, 14/11/2026] H Papa Ji: मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांक 14.11.2026 थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किग्रा अवैध गांजा के साथ 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । आज दिनांकः14.11.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा क्षेत्रांतर्गत वनस्थली विद्यालय वहद ग्राम लतीफपुर के पास से होण्डा सिटी कार सवार 04 नफर अभियुक्तों 1.रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 2.मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चमपारण बिहार, 3.पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर व 4.गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवाल पट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । मौके से बरामद चार पहिया वाहन की तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी में काले रंग की प्लास्टिक को 02 बोरियों में छिपाकर 27 पैकेटों में रखा हुआ कुल 44 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1.रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद निवासी गुलरिया थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, उम्र करीब 29 वर्ष । 2.मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी निवासी कटहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष । 3.पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी दुर्गवलिया घेरा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 34 वर्ष । 4.गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल निवासी मिसरौली भुवालपट्टी थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 45 वर्ष । विवरण बरामदगी— प्लास्टिक की बोरी में 27 अदद पैकेटो में रखा कुल 44 किग्रा अवैध गांजा(अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 22 लाख) गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक अदद होण्डा सिटी कार वाहन संख्या JH05AQ0983. जामा तलाशी से 03 अदद मोबाइल फोन । पंजीकृत अभियोग— मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम— उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर । मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिहं, नरेन्द्र सिंह, चन्दन कुमार व आरक्षी अवधनाथ राय ।
............ जनपदीय पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः14.11.2026 को थाना को0शहर-02, थाना पड़री-01; कुल 03 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ................ मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद भदोही व मीरजापुर के विभिन्न छठपूजा घाटों का किया गया भ्रमण/निरीक्षण एवं सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक निर्देश। मीरजापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल श्री राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर पूनम द्वारा छठ पूजा महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद भदोही व मीरजापुर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिन घाटों पर जलस्तर अधिक एवं गहराई ज्यादा है, वहां मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा नाव व गोताखोर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठपूजा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गये । साथ ही घाटों पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया।अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने एवं वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए तथा भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिसकर्मी निरंतर भ्रमणशील रहें। ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे छठ पूजा महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.