थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर बाल अपचारियो को चोरी की सरिया के साथ पकड़ा गया
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः25.10.2026 को वादी ओम प्रकाश सेठ (लल्लू सेठ) पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद सेठ निवासी पैरिया टोला, हरना की गली, मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध ABC कम्पनी स ग्राम टिकरा में शिव सागर कालोनी के पास मकान निर्माण हेतु रखी लोहे की सरिया चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-508/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामान की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः27.10.2026 को उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर हनुमान पड़रा के पास से 02 नफर बाल अपचारियों को पकड़ा गया, जिनके पास से चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 08 अदद लोहे की सरिया कुल वजन 80.300 किग्रा बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए बाल अपचारियों को मा0न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।
................ थाना चुनार पुलिस द्वारा 15 अदद अवैध देशी शराब ब्लू लाइम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः26.10.2026 को उप-निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर जमुई अण्डर पास से रेस्ट एरिया की तरफ लिंक रोड के पास से अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र हुबलाल निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को प्लास्टिक के झोले में रखी 15 अदद अवैध देशी शराब ब्लू लाइम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-438/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । ................... थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः27.10.2026 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
................ थाना को0कटरा पुलिस द्वारा अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹ 30 लाख की नाजायज हेरोइन के साथ 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, मौके से तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद दो पहिया वाहन बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः27.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग में मामूर थी कि इसी दौरान नटवीर चौराहे से नटवां कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले मार्ग से 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1.सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर पुत्र घनश्याम निवासी देवरी आमघाट थाना को0देहात, मीरजापुर, 2.सैफ अली पुत्र इम्तियाज निवासी बर्जी मुकुंदपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 3.पूजा तिवारी पुत्री श्रीचन्द उर्फ पप्पू निवासी लोहंदी रोड थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से कुल 152 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू व 78 अदद प्लास्टिक की खाली पन्नी बरामद किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद दो पहिया वाहन (स्कूटी वाहन सं0-UP63BL4330, स्कूटी वाहन सं0-UP63BE2264 व मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63AZ8627) भी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-328/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
............................... थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिगं (ए0एच0टी0)/एस0जे0पी0यू0 की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन मीरजापुर पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या म0स0प्र0/डी0जी0 /व-59/ 2021 दिनांक 13.04.2022 जो पुलिस कर्मियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत प्रशिक्षण व गोष्ठी के अनुपालन में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस मीरजापुर के निर्देशन में , अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) जनपद मीरजापुर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुनेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति में थाना ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 तथा समस्त थानों के बालकल्याण पुलिस अधिकारी के साथ मासिक समिक्षा/ समन्वय गोष्ठी माह अक्टूबर 2026 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन जनपद मीरजापुर स्थिति सभागार कक्ष में आहूत की गयी, पाक्सो एक्ट, जे.जे. एक्ट व महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी SOP, बच्चो सम्बन्धी विशेष रेस्क्यू अभियान चलाये जाने एंव, भिक्षावृत्ति, बालश्रम की रोकथाम, मानव तस्करी रोकथाम एंव अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के सम्बन्ध में तथा गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण , धारा 183 बीएनएस के अन्तर्गत बयान सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतीकरण, पास्कोएक्ट, किशोर न्याय अधिनियम के प्रारुप- (क), (ख) एवं विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं एवं समाधानो के सम्बन्ध में गोष्ठी में वृहद चर्चा की गई ,कानूनी पक्षों एवं उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर दिये गये निर्देशों से सभी बाल कल्याण अधि0/कर्मचारीगणों को अवगत कराया गया। पीडिता के चिकित्सीय परीक्षण कराये जाने के संबध मे, बालश्रम, महिला एवं बाल विकास कल्याण संस्था आस्था , चाइल्ड हेल्प लाइन, थानो के बाल कल्याण अधिकारी की मदद हेतु सीडब्लूसी के निर्देशो का पालन करेगें । पीडिता बरामद होने पर सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट को सूचित करने तथा अपचारी के संबंध मे चर्चा की गयी तथा बच्चों को सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत 24 घण्टे के अन्दर रिर्पोटिंग एंव सूचना देने हेतु बाल कल्याण अधिकारी, सपोर्ट पर्शन पाक्सो एक्ट व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया तथा अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्या, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन एंव बाल किशोर न्यायालय के कर्मचारियो द्वारा नावालिग के संबंध मे आवश्यक निर्देश बताये गये एंव सम्बन्धित संस्थाओ का थाना ए.एच.टी के कर्म0गण /बाल कल्याण अधिकारी / कर्मचारी द्वारा नियमानुसार सहयोग करने आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं 1098,1090,181,108,102,1076, 101,112,1930 आदि हेल्प लाइन नम्बरों को अवगत कराते हुए थानों में इन हेल्प लाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । बैठक में CWC, DPO, वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन, श्रम विभाग , चाइल्ड हेल्प लाइन,आस्था महिला एवं चाइल्ड NGO, जन साहस, एएचटी / SJPU के अधिकारी/ कर्म0गण, एंव जनपद के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी बैठक में प्रतिभाग किये । सभी ने मीटिंग/प्रक्षिक्षण में मिले निर्देशों का अक्षंरशः पालन करने की सहमति दी ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.