????️समाचार प्रातः 5 बजे तक के,
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
⚡बड़ी खबर
????????
==============================≠===
1.ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग: AAP के प्रदर्शन से जंतर-मंतर में उबाल, मुंबई में काकरोच का ‘जेल भरो’ आंदोलन, कोलकाता में सड़कों पर उतरे वामपंथी
2.आज ब्राजील से मुकाबले से पहले भारतीय फुटबॉल टीम कोच खालिद जमील ने खिलाड़ियों से दबाव छोड़ जिम्मेदारियों पर ध्यान देने को कहा
????️ महानगर और आसपास
????????
1.बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघिन छोड़ी गई, साल के अंत तक तीन और बाघ छोड़ने की योजना
2.मां फ्लाईओवर पर जाम हो तो पहले ही जान सकेंगे वाहन चालक! पूजा से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए नई पहल
3.बिराटी में SFI की सभा पर हमला, कुर्सियां तोड़ी गईं, फ्लेक्स फाड़े गए! भाजपा पर आरोप
4.गार्डेनरिच अस्पताल में घुसकर हंगामा और धार्मिक विद्वेष फैलाने का आरोप, ISF के तीन समर्थक गिरफ्तार
5.अन्नपूर्णा प्रकल्प को लेकर सेवा सेतु शिविर में तोड़फोड़ का महिलाओं पर आरोप, पुलिस को भी रोका गया! मालदा से कूचबिहार तक कई जगह हंगामा
6.करीब 10 साल बाद कूचबिहार के तीन सीमावर्ती इलाकों में सरकारी बस सेवा फिर शुरू
7.गाईघाटा में स्कूली छात्रा का फंदे से लटका शव बरामद! परिवार ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म, वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
???????? देश की हलचल
????????
1.आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष,इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
2.पूर्व हॉकी टीम के कप्तान परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
3.‘TVK, भाजपा की ही एक शाखा’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
4.यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, 'गठबंधन के भीतर जल्द ही बातचीत होगी,तीसरी बार सरकार बनाने को आश्वस्त
5.गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक क्लब में महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर पीटा, मैनेजर गिरफ्तार
6.लखनऊ के 17 बर्षीय नाबालिग किशोर जेंडर बदलकर लड़की बन जाना चाहता था ,बहस के बाद बेरहमी से किया मां का मर्डर
7.'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर 66 करोड़ के पार, टूटा शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड
8.पुणे में Cipla पर महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, दवा बिक्री और वितरण के लाइसेंस रद्द
???? दुनिया की जानकारी
????????
1.'जो लोग घटना के पीछे है उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
2.मदीना पर हमले से UAE, बहरीन, कुवैत नाराज़,हूती ने मदीना पर हमले के सऊदी के दावे को नकारा
???? खेल की दुनियाँ
????????
1.44 साल बाद महिला हॉकी टीम ने जीता सोना, बॉक्सिंग में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक; एशियाड में एक दिन में 6 गोल्ड, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा भारत
2.एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का गोल्ड मेडल आज IND vs PAK फाइनल से तय होगा
3.युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया।
==================
.................. लखनऊ शाहजाद भट्टी नेटवर्क को लेकर यूपी ATS ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 55 टीमें एक साथ जांच और छापेमारी कर रही हैं। कार्रवाई का फोकस सोशल मीडिया से जुड़े हैंडलरों और संदिग्ध संपर्कों पर है। केंद्र सरकार ने 16 सितंबर को शाहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया था। ATS सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध संपर्कों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां पहले भी नेटवर्क से जुड़े मामलों में डिजिटल संपर्कों की जांच कर चुकी हैं। अप्रैल में यूपी ATS ने नोएडा से दो लोगों को पाकिस्तानी हैंडलरों से कथित संपर्क के मामले में गिरफ्तार किया था। यूपी के कई जिलों में 55 ATS टीमों की कार्रवाई जारी है।
............... हरियाणा में अक्टूबर महीने में भी गर्मी बरकरार:अगले 5 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान; महेंद्रगढ़ सबसे गर्म हरियाणा में ‘दूध बंद’ आंदोलन का तीसरा दिन:1000 लीटर मिल्क गुरुघर-मंदिरों में भेजा, ग्रामीण डिब्बों में भरकर ले गए; आज प्लांट पर मीटिंग युवक को छुड़ाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला:4-5 युवकों ने चाकू-डंडों से किया हमला, गर्दन पर 5 टांके आए, PGI रेफर रेवाड़ी में श्मशान घाट में बनी जिम हटाई:ट्राली में भरीं मशीनें, सरपंच बोले- फिर शुरू करेंगे; मीम आए- अब भूत कैसे बनाएंगे बॉडी झज्जर अनाज मंडी में बाजरा खरीद को लेकर भूख हड़ताल:पूर्व प्रधान हरेन्द्र सिलाना भूख हड़ताल पर,गेट पास जारी नहीं होने से किसानों को परेशानी का आरोप नो वर्क-नो पे पर आए कैथल के दो जेई:पूंडरी भाजपा विधायक की अनुशंसा पर तबादला, ऑर्डर रद्द करने की मांग नाहर सिंह स्टेडियम में छह साल से चौके-छक्कों का इंतजार:दिवाली तक मैच कराने का दावा, मैदान में झाड़ियां, तय नहीं हुई तारीख करनाल के युवक की जर्मनी में संदिग्ध मौत:11 साल पहले रोजगार के लिए गया था; परिजनों को शव भारत आने का इंतजार पानीपत के NH-44 पर युवक का जानलेवा स्टंट:लाइक-व्यूज की खातिर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर बनाई रील्स; बुलेट फायर स्टंट में हो चुका गिरफ्तार अंबाला सिटी में बस स्टैंड के बाहर सड़क बनी तालाब:दुकानदार बोले- ग्राहक नहीं पहुंच रहे, बस स्टैंड के बाहर दुकानदारों का कारोबार ठप गुरुग्राम लैंड-स्कैम केस में टीडीआई ग्रुप पर ईडी रेड:8 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां जब्त, अधिग्रहण से डराकर सस्ते भाव में खरीदी जमीन करनाल में 15 गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा:2 आरोपी गिरफ्तार,अंबाला से नारनौल जा रहा था वाहन, टायर पंक्चर होने पर रुका, 14 गाय जीवित मिली देहरादून UPL 2026- हरियाणवी कलाकारों-आयोजकों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां:लेडी CO ने बंद कराया प्रांजल दहिया का शो; फटकार के बाद भी बजाया DJ
.................. झोलाछाप के ऑपरेशन से महिला की मौत अस्पताल का बोर्ड उखाड़कर स्टाफ फरार स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल। मिर्ज़ापुर/अहरौरा जिले में बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अहरौरा थाना क्षेत्र में कथित डॉक्टर द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन किए जाने के बाद 40 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तथाकथित डॉक्टर अशोक पटेल और उसका पूरा स्टाफ अस्पताल का महाकाल लिखा बोर्ड उखाड़कर मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। पेट दर्द के इलाज के नाम पर किया ऑपरेशन जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल निवासी भरोष ने बताया कि उन्होंने अपनी 40 वर्षीय पत्नी अंजना देवी को पेट दर्द की शिकायत होने पर फतेहपुर स्थित महाकाल अस्पताल में डॉ. अशोक पटेल को दिखाया था। कथित डॉक्टर ने जांच के बाद तुरंत बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया। इसके बाद डॉक्टर ने अंजना देवी को महुली अहरौरा स्थित अपनी दूसरी शाखा में भर्ती कराया और 28 सितंबर को उनका ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तुरंत बाद से ही महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। तीन अस्पतालों में भटकाया वाराणसी में तोड़ा दम मरीज की हालत नाजुक होते देख आरोपी डॉक्टर ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें आनन-फानन में चितईपुर स्थित मेट्रो ऋसीदेव हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर 1 अक्टूबर को मरीज को वाराणसी के मैक्सवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे अंजना देवी ने दम तोड़ दिया। बोर्ड उखाड़कर भागे संचालक परिजनों का हंगामा मौत की खबर मिलते ही आरोपी डॉ. अशोक पटेल ने अपना फोन बंद कर लिया। वहीं साक्ष्य मिटाने की नीयत से अस्पताल का नाम पट्ट (बोर्ड) उखाड़कर स्टाफ समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों और परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में बिना डिग्री के झोलाछाप खुलेआम नर्सिंग होम चला रहे हैं। कुछ ही दिन पूर्व एक अन्य निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया था जिसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि यह दूसरा बड़ा हादसा हो गया। आम जनमानस का सीधा आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मिलीभगत के बिना ऐसे अवैध क्लीनिक फल-फूल नहीं सकते। पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई घटना के बाद मृतका के पति भरोष ने अहरौरा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अहरौरा पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मामले को जीडी में दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश अनुसार एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर सुसंगत धाराओं में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.