पति-पत्नी में विवाद पति ने पंखे में गमछा से फंदा लगा कर दी जान
कछवां (मिर्जापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत के वार्ड पांडेयपुर स्थित कांशीराम आवास में एक 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में रोना-पिटना मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर छह, कमरा नंबर 71 निवासी वारिस (24) पुत्र सिकंदर सैलून के साथ शादी विवाह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था वही बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने गमछे के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगा ली।परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10:30 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी कछवां थाने पहुंच गई। उसके 10 मिनट बाद वारिस भी थाने पहुंचा, जहां कस्बा प्रभारी ने दोनों को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया था। गुरुवार की सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पिता सिकंदर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पिता ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कछवां कस्बा चौकी प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का परीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई दो बहन में शामिल था, जिनमें से एक भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। वारिस काफी मेहनती लड़का था वारिस ने 1 वर्ष पूर्व लव मैरिज कर शादी किया था उसकी पत्नी के पेट में 5 महीने का शिशु भी पल रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से मृतक की पत्नी गायब है। पत्नी के रहस्यमय तरीके से गायब होने और युवक द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
...................
एस आई के रिटायरमेंट होने पर विभाग द्वारा भावभीनी विदाई
डामड गंज
एक एस आई के 18 माह पूर्व वी आर एस रिटायरमेंट लेने से विभाग ने समारोह आयोजित किया और भावभीनी विदाई दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया में तैनात सब इंस्पेक्टर चरण सिंह द्वारा 18 माह पूर्व स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले लिया इस अवसर पर थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना परिसर में समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा माला पहनकर इस स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई
.................. गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार ????अरब सागर में बड़ा 'ड्रग्स ऑपरेशन': 3000 करोड़ रुपए की 526 किलोग्राम नशीली दवाएं ज़ब्त, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार ????क्रिमिनल केस में जज अपनी नैतिक सोच न थोपें: सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसला फैक्ट्स के आधार पर करें, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया ????बंगाल- कांग्रेस कैंडिडेट को मिली जमानत पर सरकार कोर्ट पहुंची: सुप्रीम कोर्ट बोला- आपकी याचिका खारिज होगी, लेकिन हम ऐसा सोमवार को करेंगे ????दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 चीनी ड्रोन जब्त: बिना जीपीएस उड़ सकते हैं, हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते लाए थे ????'कॉकपिट में चल रही थी जिंदगी-मौत की लड़ाई', फ्लाईदुबई के यात्रियों ने बताया- हमलावर को काबू करने में लगे 20-25 मिनट ????'भारतीय पायलट को सलाम, वह असली हीरो हैं', PM नेतन्याहू बोले- उनकी बहादुरी से 174 जिंदगियां बच सकीं ????भारत सरकार ने भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती होने के 'खतरनाक रास्ते' पर न जाने की सलाह दी ????पाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत: नए रूट से सीधे पश्चिमी देश जा सकेंगे भारतीय विमान; पाकिस्तान एयरस्पेस 17 महीने से बंद ????गडकरी बोले- भारत को ऑटो सेक्टर में नंबर-1 बनाना मेरा सपना: GDP में ₹22.75 लाख करोड़ का योगदान; अभी अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर ????SIR में नाम कटे तो दोबारा जुड़वाना आसान: फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया; माता-पिता का रिकॉर्ड नहीं खोजना होगा; बदलाव के मायने ????तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस-SFI कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी: एक-दूसरे पर मशालें फेंकीं, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकला था मार्च ????बिहार- लड़की से बदसलूकी करने वाले के घर चला बुलडोजर: प्रशासन ने 72 घंटे का दिया था समय, तीन आरोपियों के घर पहले ही गिराए गए ????भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी: होर्मुज संकट के बीच विकल्प तलाश रहा भारत, अरब सागर के नीचे गुजरात-महाराष्ट्र तक बिछेगी लाइन ????19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे: एक साल पहले भी वोट चोरी के आरोप पर मार्च निकाला था; खड़गे बोले- EC कठपुतली बना ????हैकर्स का नया हथियार बना AI: भारत की 96% कंपनियों पर साइबर अटैक, सिस्को की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा ????अमेरिका: एफबीआई की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ भगोड़ों की सूची में गोल्डी बरार, सूचना देने पर 10 लाख डॉलर तक देगी एजेंसी ????तुर्किए के राष्ट्रपति को भारत की संप्रभुता से जुड़े मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं : विदेश मंत्रालय ????नीला ड्रम हत्याकांड: जज के सवाल पर मुस्कान ही बोली, पहले खामोश रहे दोनों आरोपी, फैसला सुन रोते हुए बैरक लौटे ????भारत के ODI इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज, गिल की डबल सेंचुरी से विंडीज तहस-नहस ????भारत ने एक दिन में जीते 4 गोल्ड, कुल 10 स्वर्ण पदक आए, तीरंदाजों का जलवा ????महिला हॉकी के फाइनल में भारत, कोरिया को 2-0 से हराया, चीन से गोल्ड मेडल मैच आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!
.......................... 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक आज खत्म हो रही है। ये बैठक दो चरण में आयोजित की गई। बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को बैठक का आयोजन हो रहा है। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है 2 केंद्र सरकार ने रबी फसलों पर MSP बढ़ाई, गेहूं में ₹25 की बढ़ोतरी; ₹1.86 लाख करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को भी मंजूरी 3 2 अक्टूबर का 'नो UPI डे' कैंसिल, वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद व्यापारिक संगठनों ने फैसला वापस लिया, UPI चार्ज टालने की मांग 4 कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा, e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 6 बदलाव 5 RSS ने देशभर में NRC लागू करने की मांग दोहराई, कहा- वोटर लिस्ट की जांच हो, कौन भारतीय नागरिक और कौन नहीं यह जानना जरूरी 6 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए था, लेकिन वह अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने के बजाय भ्रम और आरोपों की राजनीति कर रही है 7 कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट आएंगे। राहुल जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। यहां राहुल मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में पिछले कुछ महीनों में 30 से अधिक बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। 8 संकट में किसान: महाराष्ट्र में 1972 के बाद सबसे बड़ा सूखा, 80 फीसदी फसलें तबाह; जलाशयों में बचा 12 फीसदी पानी 9 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कहा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस पद के लिए पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला सबसे आगे चल रहे हैं। 10 सूरत में 3 हत्याएं, पति-पत्नी ने 4 साल छिपाया राज, सास, नानी और बहन की जान ली; एक शव घर में दफनाया, अब मिले कंकाल 11 तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस-SFI कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी, एकदूसरे पर मशालें फेंकीं, पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर निकला था मार्च 12 भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया, चाकू मार रहे को-पायलट से लड़े, 180 लोग सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसा हमला हो सकता था 13 इजराइली PM बोले- भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम, वह असली हीरो, 174 लोगों की जान बचाई; चाकू हमले के बावजूद विमान क्रैश रोका 14 भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी, होर्मुज संकट के बीच विकल्प तलाश रहा भारत, अरब सागर के नीचे गुजरात-महाराष्ट्र तक बिछेगी लाइन 15 जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत, पत्नी भी सवार थीं, राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो; हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में लगी आग 16 भारत वेस्टइंडीज वनडे 811 रन, 5 शतक, दोहरा शतक और बहुत सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कभी नहीं देखा होगा ऐसा वनडे मैच 17 भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया, गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती 18 भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम बुधवार को खत्म हो गया। इस साल देश में सामान्य से 12.6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जून से सितंबर के बीच देश में कुल 759.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्ष 2001 के बाद यह चौथी सबसे कम मानसूनी बारिश है। =============================
...................... ||लखनऊ|| UP में 520 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी!! खेल निदेशालय में उप क्रीड़ा अधिकारी समेत 108 पद शामिल योग्यता!! आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर!! ........................ दिल्ली - PM मोदी कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से बात की- PM ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बची , PM ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की !! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी कैप्टन मच्छार को हीरो कहा !! ** दिल्ली - PM मोदी UPSC के कार्यक्रम में सहभागिता कर रहें हैं !! ** लखनऊ- CM योगी पूर्व DGP प्रकाश सिंह की पुस्तक विमोचन और पुलिसकर्मियों के पदक अलंकरण समारोह में सहभागिता कर रहें हैं !! ** लखनऊ- भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज संगठन की बैठक करेंगे !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.