बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टली, ग्राहकों को राहत
बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई है। इससे बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल बैंक कर्मचारियों ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। सरकार और बैंक यूनियनों के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।
अब बैंक पहले की तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे। हड़ताल टलने से करोड़ों ग्राहकों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
.....................
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कछवां (मिर्जापुर)। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी जिले के फूलपुर (पिंडरा) थाना अंतर्गत उसरा शहीद निवासी रामउजागिर प्रजापति (65) पुत्र किशोरी प्रजापति पारिवारिक विवाद के चलते रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बिना बताए निकले थे। इसके बाद वह कछवां थाना क्षेत्र के कटका रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने जब ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। जीआरपी की सूचना पर पहुंची कछवां थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया।
पिंडरा निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि रामउजागिर पारिवारिक कलह से व्यथित होकर घर से निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
........................ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई करने का दिया निर्देश, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न मीरजापुर 28 सितम्बर 2026 - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा संबंधित एजेंसियों को सड़क संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सड़क किनारे उगी झाड़ियों की नियमित सफाई कराना भी सुनिश्चित करें।बैठक में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा गलत दिशा में वाहन संचालन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को स्कूल बसों, व्यावसायिक वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो सके।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा गोल्डन आवर के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। इसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया, साथ ही जनसामान्य के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब सड़कों का मरम्मत कार्य आज से प्रारम्भ कर दिया जाए। बड़े पैच की मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने दुर्गा पूजा व नवरात्र के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों की सड़कों को समय रहते ठीक कराने का निर्देश दिया एवं यह भी कहा कि यदि रूट डायवर्जन की आवश्यकता है तो पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क बनाते हुए जो पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं उनका भी मरम्मत करा लिया जाए।सेतु निगम द्वारा आमघाट पुल का स्थायी समाधान न किए जाने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर सेतु निगम के एम०डी० को पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देशित करते हुए कहा कि नो एंट्री के आस पास होल्डिंग एरिया का चिन्हांकन करें एवं डेवलप करने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों की जान बचाना है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछले 3 महीनों में हुए सड़क हादसों की मार्गवार (किस रोड पर कितने हादसे) समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़कों पर हादसे ज्यादा हो रहे हैं, वहां के कारणों को चिन्हित कर तत्काल सुधार किया जाए।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अनफिट स्कूली वाहनों की सूची उपलब्ध कराएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि०/रा० विनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० धर्मजीत सिंह, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बी०के० पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
............... अज्ञात बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, हालत गंभीर, सीएचसी से रेफर । राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ मार्ग पर रविवार की रात 9 बजे के लगभग अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिये। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज निवासी 32 वर्षीय मनीष पुत्र सुरेश किसी काम से मीरजापुर की ओर गए थे। घर लौटते समय स्थानीय बाजार मार्ग के पास अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इस संबंध में सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर देख, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया।
............... लखनऊ- अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में CM योगी ने कहा - श्रद्धेय अशोक जी के सान्निध्य में हम लोगों ने श्री राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था,अब उनके सपनों का साकार स्वरूप श्री अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर के रूप में देखने को मिल रहा है, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को 1982 में उन्हें विश्व हिंदू परिषद का दायित्व दिया गया,1983 में श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का गठन हुआ,तब श्रद्धेय अशोक जी के जीवन का एक ही ध्येय बन गया, सोते, जागते,यात्रा करते समय सदैव उनके मुंह पर एक ही नाम होता था वो था राम का, एक संकल्प होता था कि राम काज कीन्हे बिनु,मोहि कहां विश्राम .. !! ** दिल्ली - HM अमित शाह ने अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में कहा, आज जन्म शताब्दी समारोह के उद्घाटन का हिस्सा बनना, मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है , मैं जब दिल्ली 3 साल रहा, मेरे लिए संकट का समय था ,कांग्रेस पार्टी ने मुझे जेल में डाल दिया था तब मैं विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में अशोक जी से मिलने जाया करता था,आप कल्पना नहीं कर सकते कि 20 मीटर क्षेत्रफल के कार्यालय में, इतने महान व्यक्ति का रसोई, बाथरूम और निद्रा का आसन, सभी एक जगह,इतनी सादगी, इतने बड़े व्यक्तित्व की कभी कोई महसूस नहीं कर सकता, मैंने किया है !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.