मिर्जापुर। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह ने बुधवार को मिर्जापुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन स्तर पर हुए पुलिस विभाग के तबादले के बाद तत्कालीन एएसपी सिटी नीतेश सिंह का स्थानांतरण गोण्डा हुआ है, जबकि उनके स्थान पर एटा में एएसपी क्राइम के पद पर तैनात रहे योगेंद्र सिंह को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एएसपी सिटी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मादक पदार्थों की तस्करी, गो-तस्करी, महिला अपराध और साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई को और तेज किया जाएगा मूलरूप से गोरखपुर निवासी योगेंद्र सिंह 2007 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वह लखनऊ, बरेली, मुजफ्फरनगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ समेत कई जनपदों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं नवागत एएसपी सिटी के सामने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
....................
[3:52 pm, 25/9/2026] H Papa Ji: यूपी में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर कड़े निर्देश: नियम तोड़ने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और न्यायिक क्षेत्राधिकार का सख्त पालन कराने के लिए चकबंदी आयुक्त डॉ० हृषिकेश भास्कर यशोद ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उप संचालक चकबंदी रामकिशोर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश के तहत चकबंदी रद्द होने की स्थिति में चकबंदी प्राधिकारियों का क्षेत्राधिकार तुरंत समाप्त हो जाएगा और विचारधीन मामले स्वतः निरस्त (उपशमित) माने जाएंगे। ग्राम के सभी अभिलेख तत्काल तहसील प्रशासन को सौंपे जाएंगे। साथ ही आकार पत्र 2क, 11, 23 (भाग-1 व 3) की प्रमाणित प्रतियां अभिलेखागार, बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय और तहसील राजस्व प्राधिकारियों को भेजी जाएंगी। ग्राम सभा की भूमि से जुड़े आदेश रद्द कराने का मामला सीधे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।
यही नहीं चकबंदी प्रक्रिया समाप्त होने की विज्ञप्ति [धारा-52 (1)] जारी होने के बाद किसी भी नई आपत्ति, संदर्भ या पुनर्स्थापन प्रार्थना पत्र को स्वीकार करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
निर्देश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ पीठ) के रिट याचिका (कौशल किशोर बनाम उप संचालक चकबंदी) के फैसले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया है कि धारा-52 (1) के बाद धारा-48 (3) के तहत मामलों को पुनर्जीवित करना या संदर्भ स्वीकार करना क्षेत्राधिकार से बाहर और अदालत की अवमानना है। क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर आदेश देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
[7:09 pm, 25/9/2026] H Papa Ji: नशे के आदी पुत्र और पुत्री ने घर से सोने लॉकेट चुरा कर बेचा
मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
डामड गंज
नशे की लत जो भी करवा दे वह कम ही होता है दुर्भाग्य से इस समय स्थानीय थाना क्षेत्र में नशे के चक्कर में फस कर युवा और युवाकियां अपने भविष्य को बर्बाद कर रही है जिससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है इसी क्रम में ग्राम लाहूरिया दह निवासिनी राजकुमारी ने अपने पुत्र और पुत्री पर घर से सोने का लॉकेट चुरा कर बेच दिया है उसने बताया कि उसका एक जवान लड़का नशे का लती होकर अपनी जान गंवा चुका है उसे सबक न लेकर उसके पुत्र और पुत्री नशे की आदत से परेशान होकर घर से सोने का लॉकेट चुराकर बेच दिया उसके अनुसार ग्राम सभा भैसोर बलाई पहाड़ में नशे की गोलियां और कफ सिरप खुलेआम बिकते हैं इसका धंधा जोरों पर हो रहा है सोने का लॉकेट रतेह चौराहा पर बेचा गया है राजकुमारी ने अपने पुत्र और पुत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
................ भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने परम श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग लालडिग्गी चौराहे पर स्थित उनके मूर्ति की साफ सफाई व माल्यार्पण कर मनाया जयंती। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लालबहादुर सरोज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की वजह से देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 सितंबर 2014 को उनके जन्मदिन के अवसर पर घोषणा की थी कि उनके जन्मदिवस को "अंत्योदय दिवस" के रूप में मनाया जायेगा।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी गरीब व दलितो के मसीहा थे उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले में हुआ था बचपन में ही उनके माता पिता का देहांत हो गया था।पढ़ाई के बाद पंडित दीनदयाल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और प्रचारक रहे।जनसंघ संस्थापक सदस्य रहे बाद में वे अध्यक्ष भी बने।पंडित जी ने अंत्योदय का नारा दिया और कहा कि राष्ट्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और विकाश सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।उसी क्रम में आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कार्य कर रहे है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे,भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,पश्चिमी महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,प्रीतम केसरवानी,बाबूराम गुप्ता,शिवांशु सिंह,सभासद सत्यनारायण जायसवाल,सभासद हुकुम मौर्य,ज्ञानचंद गुप्ता,मनोज दुबे,विनय सिंह,मृत्युंजय त्रिपाठी,ओम प्रकाश मौर्य,सुनील मोदनवाल,सौरभ मोदनवाल,अमरेश सोनकर,लालजी बम,रविंदर खत्री,दीपा उमर,सूरज सोनकर,राकेश मौर्य,अशोक सोनी,अजय रजक,चंदन जायसवाल,गोपाल अग्रवाल,अनिल जायसवाल,मनोज गुप्ता चिंटू,राजेंद्र प्रजापति,अभिषेक यादव,राहुल सिंह,अनिरुद्ध सिंह,रोहित जायसवाल,अनूप जायसवाल उपस्थित रहे।
................... अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्ट दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया मीरजापुर शहर के विंध्याचल स्थित होटल संदीप इंटरनेशनल में आज 25 सितंबर को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन मीरजापुर शाखा ने "विश्व फार्मासिस्ट दिवस " बड़े धूमधाम से मनाया , कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मीरजापुर के औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य का सभी सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम प्रभारी एवं एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र , मंडल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ला ने ड्रग इंस्पेक्टर को श्री बांके बिहारी का फोटो देकर सम्मानित किया,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहनी , सुदीप मिश्र जिला महासचिव शिपेंद्र सिंह ने स्मृति चिन्ह दिया , संगठन मंत्री दिन दयाल ,वरिष्ठ सदस्य सियाराम,विनीत गुप्ता, अमित बरनवाल ने मां विंध्यवासिनी की चुनरी देकर औषधि निरीक्षक का स्वागत किया ।उपस्थित फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा जगत को रीढ़ है आप सभी लोग मेडिकल स्टोर पर जो नशे की दवा मांगने आए उन्हें समझाए, एंटीबायोटिक के बेवजह उपयोग न करने की सलाह दी ।एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने आए हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का विषय है पूरे विश्व में यह दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, नए जुड़े सदस्यों बिक्रम बिंद, गौरव दुबे,यशवंत राव,सुदर्शन पाण्डेय, अनुराग विश्वकर्मा,आलोक दुबे, विशाल साहनी के द्वारा केक काटकर एक दूसरे को फार्मासिस्ट डे की बधाई दी , एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्रेश शुक्ला ने कहा कि फार्मासिस्ट डाक्टर और मरीज के बीच की कड़ी है वह दवा लेने की सही तरीका के साथ ही उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी मरीजों को अवगत कराता है , जिला सचिव उमेश बिंद, मनोज कौशल ने कार्यक्रम में पूरे जनपद से आए फार्मासिस्टो का स्वागत करते हुए उन्हें दिल से आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष दिन दयाल गुप्ता, जिवेश श्रीवास्तव, विजय जायसवाल,राकेश कुमार गुप्ता,रवि गुप्ता,अनुराग सिंह, राजमनी,जिला कार्यकारणी सदस्य गण ,उमेश दुबे,अंकित दुबे,अशोक बिंद,अमित दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
............. नवरात्र से पूर्व सड़कों की सूरत बदलें कार्यदायी एजेंसियां, अन्यथा होगी निलम्बन की कार्यवाही - मण्डलायुक्त मण्डलायुक्त ने जूम मीटिंग कर मण्डलीय विकास समीक्षा, कानून व्यवस्था एवं विलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा कर ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी ने एनएच के कांट्रैक्टर को ब्लैक लिस्टेड करने के दृष्टिगत शासन को भेजा पत्र तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी जूम माध्यम से अपने जनपदों के प्रगति के बारे में दी जानकारी मीरजापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय सभागार से जूम माध्यम से पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम एवं तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित सभी मण्डलीय अधिकारियों, कार्यदायी विभागों के साथ बैठक कर सीएम डैशबोर्ड विकास कार्य, कानून व्यवस्था एवं विलम्बित परियोजनाएं तथा वन विभाग से आच्छादित विलम्बित परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली।मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, एनएच, जल निगम व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद मीरजापुर की सड़कों की स्थिति अत्यंत ही खराब है बारिश का मौसम खत्म हो रहा है अतएव सभी सम्बन्धित कार्यदायी एजेंसियां युद्ध स्तर पर लगकर नगर सहित विन्ध्याचल व नवरात्र में विन्ध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं से सम्बन्धित सड़कों पर कार्य लगाकर प्रत्येक दशा में सही कराएं। उन्होंने जल निगम नगरीय के अधिशासी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अब नवरात्र त्यौहार तक कहीं भी गड्ढा खोदा नहीं जाएगा अब केवल उनके द्वारा गड्ढों को बन्द कर सड़कों के मरम्मत का ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से सड़कों की सूरत बदलें अन्यथा नवरात्र मेला के पूर्व सड़कों की मरम्मत न होने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध निलम्बन की संस्तुति की जाएगी।एनएच की सड़कों की समीक्षा के दौरान बार-बार हिदायत देने के उपरान्त भी भरूहना चौराहे से विन्ध्याचल अष्टभुजा तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार ने मण्डलायुक्त को बताया कि सम्बन्धित कांट्रैक्टर एनएच के अधिकारियों के कंट्रोल के बाहर है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने व अधिकारियों के न सुनने के कारण सम्बन्धित कांट्रैक्टर के विरुद्ध ब्लैक लिस्टेड करने हेतु संस्तुति पत्र सम्बन्धित विभाग को भेजा गया। मण्डलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि अपने मुख्यालय से सम्पर्क कर नए कांट्रैक्टर की संस्तुति कराते हुए सड़कों को दुरुस्त कराएं। लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत को भी निर्देशित किया कि अपने से सम्बन्धित सड़कों को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित कराएं।मण्डलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि डॉ० अम्बेडकर की मूर्ति एवं पार्क सुन्दरीकरण/स्थापना के दृष्टिगत अपने स्तर से स्थानीय कांट्रैक्टरों का चयन करते हुए नियमानुसार कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मौके पर कार्य पूर्ण है परन्तु सीएमआईएस पोर्टल पर समय से अपलोड न करने के कारण जनपद/मण्डल की प्रगति खराब हो रही है, हुए कार्योपरान्त कार्य प्रगति को सम्बन्धित पोर्टल पर समय से फीड कराएं।वन भूमि से आच्छादित/विलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भूमि के एवज में वन विभाग को अन्यत्र भूमि उपलब्ध करा दी गई और एनओसी प्राप्त हो गया है वहां पर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य कारणों से विलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा में कहा गया कि परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराएं किसी परियोजना में धन की कमी हो तो अविलम्ब पत्राचार कर धनावंटन कराएं यदि धनावंटन किसी तकनीकी कारण से विलम्ब हो रहा है तो कार्य पूर्णता की तिथि को भी अपने मुख्यालय से बढ़वाना सुनिश्चित करें। विलम्बित परियोजनाओं में बताया गया कि जनपद मीरजापुर में 21, सोनभद्र में 08 व भदोही में 13 परियोजनाएं विभिन्न एजेंसियों की लम्बित हैं। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में पीएम सूर्यघर सोनभद्र, मुख्यमंत्री आवास सोनभद्र, पंचम राज्य वित्त आयोग सोनभद्र एवं एसबीएम फेज-2 भदोही, जननी सुरक्षा योजना मीरजापुर, प्रोजेक्ट अलंकार भदोही में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।बैठक में मण्डलायुक्त व उप पुलिस महानिरीक्षक ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उप पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देशित करते हुए कहा कि कतिपय स्थानों पर एवं विशेषकर रात्रि के समय चील्ह चौराहा व सोनभद्र मार्ग पर ट्रकों के काफी जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि इस पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने मिशन शक्ति के कार्यक्रमों में सभी सम्बन्धित विभाग के नामित अधिकारियों की उपस्थिति पर बल दिया तथा दशहरा व अन्य त्यौहारों पर विसर्जित होने वाली प्रतिमाओं के दृष्टिगत विसर्जन स्थल का पहले से चिन्हांकन कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनपद भदोही से आने वाली ट्रकों/ऐसे भारी वाहन जिन्हें सोनभद्र या अन्य स्थलों पर जाना हो उन्हें गोपीगंज और औराई से मीरजापुर न भेजकर हाईवे नारायणपुर होते हुए सोनभद्र या अन्य स्थलों पर भेजा जाए। इसी प्रकार सोनभद्र से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से ही भेजा जाए तो नगर में जाम की स्थिति में काफी सुधार लाया जा सकता है जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी भारी वाहनों/ट्रकों को जिन्हें मीरजापुर के अलावा अन्य स्थलों पर जाना हो उन्हें हाईवे से डायवर्ट किया जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक कर लें तत्पश्चात जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक भी आहूत कर ली जाए। बैठक में जो भी समस्याएं निकलकर आएं उनका उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर मुआयना करते हुए समय से पूर्व समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न हो सकें। बैठक में गम्भीर अपराधों में कार्ययोजना बनाकर पुराने केसों का निस्तारण कराने, गवाहों की उपस्थिति व उनके बयान दर्ज कराने पर बल दिया गया। बैठक में एनडीपीएस अपराध, एससीएसटी, गिरोह बंद अपराध, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर, लम्बित विवेचनाओं, महिला अपराध आदि की बिन्दुवार समीक्षा की गई।बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, एवं जूम द्वारा जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, भदोही शैलेष कुमार, सोनभद्र चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी भदोही उपस्थित रहे।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.